देश का हो रहा चहुंमुखी विकास–धरम लाल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विकासखण्ड के बरतोरी गांव में महिला सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि उनके हित और विकास के लिए प्रदेश सरकार क्या- क्या योजनाएं संचालित कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने महिला जागरूकता सम्मेलन को मुख्य अतिथि के आसंदी से  संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को सरकार की लाभकारी योजनाओं से परिचित कराया। कौशिक ने कहा कि महिला मोर्चा की जिम्मेदारी बनती है कि सरकार की योजनाओं को कामकाजी और शहरी क्षेत्र की महिलाओं तक पहुंचाएं। देखने में आया है कि जानकारी नहीं होने से गांव की भोली भाली महिलाओं को योजनाओं की नहीं होती जिसके उन्हें इसका लाभ भी नहीं मिल पाता है।

                               कौशिक ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का अर्थ संख्याबल से नहीं है। बल्कि इसका अर्थ सेवाभाव से है। हमारी सरकार ने पिछले 12 साल से और केन्द्र सरकार ने एक साल में देश के चहुंमुखी विकास के लिए बहुत काम किया है। इस काम को जमीन पर उतारने और जनता तक पहुंचाने का काम भाजपा कार्यकर्ताओं को करना है। विशेषकर महिला विंग को कामकाजी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक  करना है।

                           इस अवसर पर प्रधानमंत्री बीमा योजना अंतर्गत विभिन्न बैंकों के उपस्थित कर्मचारियों ने बीमा किया। मुख्यअतिथि धरमलाल कौशिक ने बीमा राशि प्रदान किया। कुल 2146 महिलाओं का 6360 रूपए भुगतान किया गया।

                        सम्मेलन में जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह,सोमेश तिवारी, मनोज वर्मा, बृजभूषण वर्मा, सरपंच और महिला बाल विकास,राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग समेत विभिन्न बैंकों के कर्माचारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

close