शराब दुकान के विरोध को कांग्रेसियों का समर्थन…ग्राहकों को बांटा दूध..अटल,नजरूद्दीन समेत नेताओं ने दिया धरना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— नगर निगम के वार्ड क्रमांक 4 वसुंधरा नगर के लोगों ने शराब दुकान का विरोध किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक साल से कॉलोनी के बीचों-बीच शराब दुकान संचालित किया जा रहा है। लगातार शिकायत और विरोध के बाद भी शराब दुकान बंद नहीं किया गया। जिसके चलते कालोनीवासियों को कई प्रकार की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
          एक दिन पहले एक बार स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा और वसुंधरा नगर कॉलोनी की सभी महिलाओं ने एकजुट होकर शराब दुकान के सामने शहर कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव के अगुवाई में लोगों के बीच दूध पैकेट  का वितरण किया गया। अटल समेत सभी कांग्रेसियों ने शराब दुकान के सामने गांधीगिरी कर शराब खरीदने पहुंचने वालों को दूध पैकेट देकर घर जाने को कहा।
              सांकेतिक गांधीगिरी प्रदर्शन में वार्ड नंबर 4 के सभी लोगों के साथ प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन ने कहा कि कालोनी के बीच विरोध के बाद भी शराब दुकान खोलना उचित नहीं है।  जिला शहर महामंत्री धर्मेश शर्मा राकेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन जिला शहर महामंत्री अरविंद शुक्ला पार्षद चंद्रप्रदीप वाजपेयी शहर महिला अध्यक्ष सीमा पांडे पार्षद पति भरत  कश्यप अंशु पांडे युवा कांग्रेस से शेरू असलम अनस खान रेहान खान और शहर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों का शराब दुकान के खिलाफ ना केवल गांधीगिरी का प्रदर्शन किया। बल्कि हर कदम पर विरोध का समर्थन करने का आश्वासन भी दिया। यह जानकारी जिला शहर महामंत्री अरविंद शुक्ला ने दी।
close