मार्निंग वाक के बाद पूर्व कानून मंत्री ने की आटो सवारी…शैलेश ने कहा…आप को मिल रहा जनता का समर्थन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—आम आदमी पार्टी विधायक और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती रात्रि छत्तीसगढ़ विश्राम के बाद आज सुबह विवेकानंद उद्यान में मार्निंग वाक किया। इस दौरान सोमनाथ भारती उद्यान में मार्निंग वाक करते सभी आम आदमियों से सीधे संवाद किया। बिलासपुर की वस्तु स्थिति और विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। भारती ने लोगों से कहा कि लोकतंत्र में सबको खुलकर कहने बोलने और सोचने समझने का अधिकार है। यदि आम जनता ने निश्चित कर लिया तो आम आदमी की सरकार बनकर रहेगी।
                 रात्रि विश्राम के बाद दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती विवेकानन्द उद्यान में मार्निंंग वाक किया। इस दौरान भारती उद्यान में मार्निंग वाक कर रहे लोगों से संवाद किया। लोगों ने भारती के साथ सेल्फी भी लिया। भारती ने आम जनता से संवाद के साथ बिलासपुर विधानसभा समेत प्रदेश की राजनैतिक सोच समझ को परखना का प्रयास किया। आम जनता से संवाद के दौरान बिलासपुर विधानसभा समेत जिले के विकास को लेकर सवाल जवाब किया।
           मालूम हो कि सोमनाथ भारती दो दिन पहले झाड़ू रोड शो कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर प्रवास पर हैं। मुंगेली में भी सोमनाथ भारती पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। शाम को बिलासपुर में पार्टी प्रत्याशी शैलेश आहुजा के समर्थन में सोमनाथ भारती सरकंडा स्थित उद्यानिकी विभाग के सामने से नेहरू चौक सत्यम चौक से होकर तारबाहर से होते हुए गांधी चौक तक रोड शो करेंगे। रोड शो गोलबाजार होकर देवकीनन्दन चौक से छत्तीसगढ़ भवन पहुंचकर खत्म होगी। इस दौरान सोमनाथ भारती जनता से संवाद भी करेंगे।
                        जानकारी देते चलें कि सुबह मार्निंग वाक के दौरान बिलासपुर से आम आदमी प्रत्याशी शैलेश आहुजा भी मौजूद थे। शैलेश ने बताया कि सोमनाथ भारती ने महसूस किया कि बिलासपुर में आम आदमी पार्टी के प्रति लोगो में गज़ब का उत्साह है। लोग  15 साल की सरकार को बदलने का निश्चय किया है। दिल्ली की ही तरह यहां  भी ज्यादातर ऑटो चालक पार्टी की टोपी लगाकर ऑटो चला रहे हैं। एक ऑटो चालक ने सोमनाथ से ऑटो में बैठने का आग्रह किया और भारती ने भी ऑटो चालक को निराश नहीं किया।
close