नईदिल्ली।उत्तर प्रदेश एटीएस ने सोमवार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के कर्मचारी को कथित तौर पर जासूसी में संलिप्त होने के कारण गिरफ्तार किया है। डीआरडीओ कर्मचारी निशांत अग्रवाल को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। निशांत को महाराष्ट्र में डीआरडीओ के वर्धा रोड से गिरफ्तार किया गया था।
Join Our WhatsApp Group Join Now
उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र एटीएस के संयुक्त ऑपरेशन में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। निशांत अग्रवाल नागपुर के डीआरडीओ की ब्रह्मोस यूनिट में तैनात थे।
निशांत पर आरोप लगा है कि वे ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़ी जानकारियों को दूसरे देशों की एजेंसियों के साथ साझा की है।