जिले की पर सीमा आबकारी और पुलिस का पहरा…24 घंटे वाहनों की जांच…केंवची और बरौर पर विशेष नज़र

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—चुनाव आचार संहिता लागू होते ही छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गयी है। पुलिस प्रशासन के साथ ही आबकारी महकमा भी पुख्त बंदोबस्त कर शराब की अफरा-तफरी करने वालों पर आंखो को खोलकर रखा है। बिलासपुर जिले के केंवची और बरौर क्षेत्र में आबकारी महकमा ने चार-एक का गार्ड तैनात कर दिया है। बिलासपुर से अधिकारीगण लगातार विशेष निगरानी की जानकारी पल-पल ले रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा। मध्यप्रदेश में चुनाव की प्रक्रिया एक चरम में पूरी होगी। चुनाव घोषणा एलान के बाद दोनो राज्यों की पुलिस और प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों पर चौकसी बढ़ा दी है। शराब अफरा तफरी करने वालों और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखना शुरू कर दिया गया है। मालूम हो कि पुलिस कप्तान आरिफ शेख और जिला कलेक्टर पी.दयानन्द ने समय समय पर बताया भी कि चुनाव के पहले ही सीमावर्ती राज्य के जिलों के उच्च अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई चरणों में बातचीत हुई है। दोनों राज्यों के जिला प्रमुखों ने सीमा पर गश्त बढ़ाने का निश्चय किया। खासतौर पर बरौर और केंवची चेक पोस्ट पर पुलिस बल को तैनात करने का फैसला किया गया।

              इसी क्रम में आचार संहिता लागू होने के बाद आबकारी विभाग ने भी सीमावर्ती क्षेत्रो की निगहबानी को चुस्त दुरूस्त कर दिया है। आयुक्त आबकारी और कलेक्टर बिलासपुर और सहायक आयुक्त आबकारी आबकारी विभाग के निर्देश पर पेन्ड्रा के केंवची चेक पोस्ट और मरवाही में बरौर चेक पोस्ट को विशेष रूप से अलर्ट रहने को कहा गया है। मालूम हो कि केंवची और बरौर चेक पोस्ट डिंडौरी,जबलपुर और अनूपपुर जिले का सीमावर्ती क्षेत्र है। यहां से शराब की सर्वाधिक अफरा-तफरी की शिकायत रही है।

                 चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने जिला प्रशासन के आदेश के बाद क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही सहायक आयुक्त आबकारी विभाग ने भी दोनों चेक पोस्ट में चार-एक की सुरक्षा को तैनात किया है। आबकारी और पुलिस प्रशासन आने जाने वाली गाड़ियों को गहन छानबीन कर रहा है। इसके बाद ही गाड़ियों को आगे बढ़ने दिया जा रहा है।

                          सूत्रों की माने तो जिले के दो चेक पोस्ट केवची और बरौर पेंड्रा मरवाही क्षेत्र में अवैध मदिरा परिवहन और धारण की सर्वाधिक संभावना है। इसलिए जिला प्रशासन के साथ आबकारी विभाग ने चौबीसों घंटे सघन वाहन जांच का आदेश दिया है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को देखते हुए जवानों को मुस्तैदी के साथ तैनात भी किया गया है।

Share This Article
close