जनता कांग्रेस नेता ने किया वार्ड भ्रमण..जनता से मांगा समर्थन…बृजेश ने बताया..चल रही परिवर्तन की हवा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—शहर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी बृजेश साहू ने वार्ड 41 का भ्रमण किया। जनता से संवाद कर उनकी भावनाओं और समस्याओं को जानने का प्रयास किया। बृजेश ने कहा कि जल्द ही लोगों की समस्या दूर होगी। 11 दिसम्बर को प्रदेश में जनता कांग्रेस की सरकार बनेगी।
                    बिलासपुर जनता कांग्रेस बिलासपुर प्रत्याशी बृजेश साहू अपने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड क्रमांक 41 का भ्रमण किया। इस दौरान साहू ने काशिमपारा रोड, स्वास्तिक कॉलोनी,काशिमपारा निहाल गली, बॉम्बे आवास,गुरुनानक चौक में आम जनता से मिलकर सीधा संवाद किया। लोगों को छोटी छोटी सभाओं में संबोधित भी किया। बृजेश ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाय़ा।
                साहू ने वार्ड के सभी बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। आम जनता के बीच पार्टी संकल्प पत्र के साथ हाईकोर्ट में पेश किए गए जोगी शपथ पत्र का वितरण किया। बृजेश साहू ने बताया कि परिवर्तन की हवा साफ साफ दिखाई दे रही है। जनता जोगी की सरकार बनाने के लिए तैयार बैठी है।
                     वार्ड भ्रमण के दौरान बृजेश साहू के साथ बिलासपुर विधानसभा प्रभारी सैय्यद निहाल , महिला शहर अध्यक्ष सुनीता यादव, नगरीय निकाय अध्यक्ष अन्नपूर्णा यादव, , ब्लॉक अध्यक्ष नीतीश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बी.ईश्वर राव, ब्लॉक सह सचिव पंडित विशाल शर्मा , वार्ड अध्यक्ष जुगेश कुवर, वार्ड अध्यक्ष माया शर्मा, दिलीप निषाद, राज बंजारे, एवन दास डहरिया, प्रदीप साहू समेत दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी  मौजूद थे।
close