दो दिन में 150 लोगों का भाजपा में प्रवेश..अमर ने किया स्वागत..दुर्गा का दावा..सभी लोग कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— भाजपा नेता दुर्गा सोनी समेत अन्य नेताओं ने दावा किया है कि आज कांग्रेस के सवा सौ लोगों ने कांग्रेस का तिरंगा छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। मंत्री अमर अग्रवाल ने अपने निवास कार्यालय में सभी को भगवा पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया है। मालूम हो कि एक दिन पहले ही दुर्गा सोनी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने जनता कांग्रेस और कांग्रेस में सेंधमारी करते हुए…पूर्व कांग्रेस पार्षद और जनता कांग्रेस नेता रह चुके गजेन्द्र श्रीवास्तव के साथ 25 लोगों को मंत्री अमर के हाथों भाजपा में प्रवेश कराया था।
              आज 125 से अधिक लोग नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले भाजपा का दामन थाम लिया है। निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने सभी को अपने निवास स्थित कार्यालय में स्वागत किया। सबके गर्दन में भगवा पटका डालकर पार्टी को मजबूत बनाने कदम से कदम मिलाकर कहा। बिलासपुर विधानसभा भाजपा मध्य मंडल के प्रभारी दुर्गा सोनी ने बताया कि आज विधायक के हाथों भाजपा में प्रवेश करने वालों में ज्यादातर कांग्रेस के बूथ और वार्ड स्तर के नेता हैं। इससे जाहिर होता है कि भाजपा और स्थानीय विधायक के प्रति लोगों में विकास को लेकर विश्वास बढ़ा है।
                दुर्गा ने बताया कि आज मंत्री के हाथों भाजपा में प्रवेश लेने वालों में वार्ड क्रमांक  30 नागोराव शेष नगर और वार्ड 31 कृष्णा नगर के  125 लोगों को निकाय मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी में दिल खोलकर स्वागत किया है। सभी को मंत्री ने प्राथमिक सदस्यता देकर प्रदेश और शहर के विकास में जुट जाने को कहा है। दुर्गा ने बताया कि भाजपा में प्रवेश लेने वालों में ज्यादातर कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। सभी ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी और निकाय मंत्री के कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।
          मालूम हो कि एक दिन बाद दुर्गा पूजा का पर्व शुरू होने वाला है। लेकिन धड़ाधड़ मात्र दो दिनों में 150 से अधिक लोगों का भाजपा में प्रवेश कांग्रेस के लिए चिंताजनक है। दुर्गा सोनी और मनीष अग्रवाल ने दावा किया है कि पांचवी बार मंत्री अमर अग्रवाल को बिलासपुर की जनता ना केवल जिताएगी..बल्कि चौथी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार भी बनाएगी।
                कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता लेने वालों में राम प्रसाद कैवर्त, ओम देवांगन, विनोद यादव, संतोष यादव, सिद्धार्थ यादव,रवि शंकर कैवर्त, भाऊराम सोनवानी, राजेश्वर देवांगन, पूसा देवांगन, योगेश देवांगन, राजा कैवर्त, संतोष रजक, जितेन्द्र तम्बोली, सुरेश गन्धर्व, कुलदीप विश्वकर्मा,संजू गुप्ता, राजेश कहार,योगेंद्र राजपूत, मनीष ताम्रकार,दीपक भोई,मूरली रजक,शिव देवागंन,विजय मानिकपुरी,रामायण कैवर्त, अमृत गन्धर्व, आनंद कुलपहाड़ी, सौरभ खुटे जतिन बेन गौतम बेन मनोज देवांगन माखन यादव दीपक यादव सिद्धार्थ चलेकर प्रमख हैं। सभी ने मध्य मंडल जोन प्रभारी दुर्गा सोनी के साथ मंत्री निवास जाकर अमर अग्रवाल जी के हाथो भाजपा में विश्वास जाहिर किया।
close