स्टेशन से पकड़ाया दोहरे हत्याकाण्ड का आरोपी…बताया..पत्नी का था अवैध संबध..बेटे से करता है बहुत प्यार

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर-तखतपुर-( टेकचंद कारड़ा) — एक दिन पहले खपरी स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ में पुलिस के सामने आरोपी ने बताया कि उसके पत्नी का दूसरे व्यक्ति से अवैध संबध है। इसकी जानकारी कई बार अपने सास श्वसुर को दिया। बावजूद इसके पत्नी के माता पिता ने ध्यान नहीं दिया। क्रोध में आकर वाद विवाद के दौरान अपने सास श्वसुर को मौत के घाट उतार दिया। वह पत्नी को भी जान से मारना चाहता था…। लेकिन ना जाने कैसे बच गयी।
                      एक दिन पहले तखतपुर के खपरी नर्मदा गांव स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में दोहरे हत्याकाण्ड के आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन से धर दबोचा है। मालूम हो कि एक दिन पहले आरोपी अश्वनी ने देर रात्रि करीब 11 से 12 के बीच सरकारी गेस्ट हाउस पहुंचा। चौकीदार श्वसुर और सास को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी पर भी प्राणघातक हमला किया। किसी तरह पत्नी सुनीता बच गयी। गंभीर हालत में उसे सिम्स में भर्ती किया गया। आज भी महिला की हालत गंभीर है।
       बिलासागुड़ी में प्रेसवार्ता में एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने दोहरे हत्याकाण्ड घटना के बाद नेटवर्क तैयार किया। आरोपी की लगातार तलाश शुरू हुई। पुलिस ने अश्वनी ऊर्फ गोलू को छिपने के ठिकाने पर छापा मारा। पतासाजी के बाद बिलासपुर पुलिस ने राजिम में दोस्त युसुफ के घर में भी दबिश दी। युसुफ ने पुलिस को बताया कि अश्वनी आया तो जरूर लेकिन बिलासपुर लौट गया है। इसके बाद पुलिस बिलासपुर लौटी। युसुफ के बताए गए हुलिया के आधार पर आरोपी को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से धर दबोचा गया।
                    पूछताछ करने पर युवक ने अपना परिचय अश्वनी ऊर्फ गोलू बताया। इसके बाद अश्वनी से गहन पूछताछ शुरू हुई। गोलू ने एक एक कर सारी बातों को पुलिस के  सामने रखा। अश्वनी ने बताया कि तलाक के बावजूद अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था। लेकिन मालूम हुआ कि पत्नी का संबध किसी अन्य व्यक्ति से है। इस बात को लेकर अपने सास-ससुर को कई बार बताया। लेकिन सास-ससुर बात मानना तो दूर बल्कि मुझे ही झूठा ठहरा दिया।ऐसा कई बार हुआ।
            अश्वनी ने बताया कि वह अपने बेटे से भी बहुत प्यार करता है। बच्चे को अपने साथ रखना चाहता था। इसी बात को लेकर गेस्ट हाउस गया। इसी बीच सास श्वसुर से विवाद से विवाद हो गया। आवेश में आकर सास-श्वसुर और पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भाग गया। उसी समय लाइट भी बंद हो गई.। लेकिन बाद में पता चला कि पत्नी  बच गई है। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शाम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
             पुलिस के अनुसार खपरी रेस्ट हाउस के चौकीदार सियाराम धूरी और उसकी पत्नी शकुन चौकीदार का काम करते थे। आरोपी की पत्नी अपने माता पिता के साथ रहती थी।फिलहाल पत्नी का इलाज सिम्स में चल रहा है। इस समय जीवन और मौत के बीच झूल रही है।
close