जोगी ने कहा..मायावती होंगी PM…मायावती ने बोला जोगी बनेंगे CM…महारैली में उमड़ी 35 हजार से अधिक भीड़

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर—बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और जनता कांग्रेस जोगी पार्टी सुप्रीमों अजीत जोगी ने एक साथ आज मंच साझा किया। इसके साथ दोनों दल ने सरकण्डा स्थित खेल मैदान में प्रदेश स्तरीय महारैली से चुनावी शंखनाद किया। जनता कांग्रेस और बसपा की महारैली में मैदान में करीब 20 से 25 हजार लोगों ने मयावती और अजीत जोगी को सुना। लेकिन मैदान से बाहर भी इतने ही लोगों ने जोगी और मायावती के भाषण का सुना।
              दौरान मंच पर बसपा सांसद सतीशचंद्र मिश्रा, अशोक सिद्धार्थ,विधायक लालजी वर्मा,प्रदेशाध्यक्ष ओ पी बाजपेयी, दाऊराम रत्नाकर और जनता कांग्रेस से विधायक अमित जोगी,धर्मजीत सिंह, अनिल टाह बृजेश साहू मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जोगी ने मायावती को हाथी का स्मृति चिन्ह और बसपा नेताओं ने अजीत जोगी को हल स्मृति चिन्ह भेंट किया।
                      मयावती के भाषण के पहले जनता कांग्रेस और बसपा नेताओं ने भाषणबाजी की। कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बाद मायावती ने स्वागत सत्कार के बाद भाषण देना शुरू किया। बसपा प्रमुख ने भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने,काला धन वापसी,15 लाख बैंक खाते में जमा करने,बेरोजगारी कम करने के वादे के साथ भाजपा की केनद्र सरकार बनी। लेकिन साढ़े चार साल में एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। गरीबों दलितो, पिछड़ा वर्ग, आदिवासियों,किसानों के साथ व्यापारियों का जमकर शोषण हुआ। पूंजीवाद को बढ़ावा मिला। महंगाई, भ्रष्टाचार में दिन दूनी रात इजाफा हुआ। रक्षा उपकरण खरीद में देश का सबसे बड़ा रॉफेल घोटाला हुआ। गोरक्षा के नाम पर दलितों और अल्पसंख्यकों पर हमला हुआ।
                    भाषण के दौरान उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने केन्द्र को निशाना बनाया। आरएसएस और विहिप के विचारधारा को खतरनाक बताया। मायावती ने सामान्य आय वर्ग का इंसान आज भी गुलामी की जिन्दगी जी रहा है। केन्द्र में भाजपा सरकार बनने के बाद पूंजीपतियों को फायदा हुआ है। बसपा सुप्रीमों ने बताया कि राम मंदिर मुद्दा से अब उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के किसी कोने में भाजपा को फायदा नहीं होने वाली है।
कांग्रेस की नहीं बनी बात..तो लगाया आरोप
                         मायावती ने कहा कि जनता को मीडिया के ओपीनियन पोल के झांसे में नही आना है।  कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से बसपा गठबंधन की बात नहीं  बनी। यही कारण है कि कांग्रेस नेता आरोप लगा रहे हैं कि बसपा ने यह सब केंद्र की भाजपा सरकार के इसारे पर किया है। सीबीआई का डर दिखाकर जोगी कांग्रेस से गठबंधन कराया गया है। सारी बाते बेबुनियाद हैं। इन बातों से जनता को सतर्क रहने की जरूरत है।
प्रलोभन से बचें
            बसपा प्रमुख ने बताया कि सीमावर्ती राज्यों में कांग्रेस के खिसकते जनाधार और बसपा की मजबूत पकड़ के कारण कांग्रेस बसपा से गठबंधन का प्रयास किया जा रहा था। कांग्रेस को मालूम है कि वह भाजपा का अकेले मुकाबला नहीं कर सकती है। हमने जनता कांग्रेस के साथ गठजोड़ कर प्रदेश में सरकार बनाने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत की सरकार बनेगी। चुनाव में जनता को भाजपा सरकार का तख्ता पलट करना है। छग सरकार खाद्यान्न वितरण, बोनस,टिफिन,मोबाईल देकर जनता को प्रलोभन से बचना भी है।
जोगी ने कहा  बहन जी को बनाएंगे पीएम
          मायावती के बाद जनता कांग्रेस सुप्रीमों अजीत जोगी ने भी महारैली को संबोधित किया। जोगी ने कहा कि मायावती बसपा की ही नहीं बल्कि वर्तमान समय मे भारतीय लोकतंत्र की सबसे ताकतवर नेता हैं। मायावती देश की नेता हैं। 2019 क लोकसभा चुनाव में भावी प्रधानमंत्री भी  हैं। हरियाणा के नेता  ओमप्रकाश चौटाला ने मायावती को प्रधानमंत्री पद के लिये समर्थन भी किया है। देश मे गरीब, किसान, दलित आदिवासी,पिछड़ा वर्ग और अलप संख्यकों को यदि बचाना है तो केन्द्र की भाजपा सरकार को हटाकर मायावती को प्रधानमंत्री बनाना है। इस दौरान अजीत जोगी ने मायावती के लिए जमकर कसीदा पढ़ा। उन्होने कहा कि मायावती सेवा, समर्पण, दर्द-मर्म की प्रतीक हैं। प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों को जीतकर दिल्ली में बहनजी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है।
चीर परिचित अंदाज में सीएम पर निशाना
                        जोगी ने चीर परिचित अंदाज में महारैली के मंच से मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिह पर निशाना साधा। जोगी ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता के साथ केवल वादाखिलाफी किया गया है। जोगी ने बताया कि बसपा-जनता कांग्रेस के विचार एक हैं। वर्तमान में कांग्रेस भाजपा को हराने में काबिल नहीं है। यही कारण है कि मेरे छोटे भाई रामदयाल उइके ने भी कांग्रेस छोड़ दिया है। इसलिए बसपा-जकाँछ जे ने भाजपा को हराने गठबंधन किया है।  अन्य प्रदेशों के क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर देश मे भाजपा की सरकार को हटाकर बहनजी को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। जोगी ने कहा मायावती बाहर से जितनी कठोर लगती हैं अंदर से उतनी ही मुलायम हैं। छोटा मैदान होने के लिए मायावती से माफी चाहते हैं। आपने जो संदेश महारैली को दिया है उसका पालन गठबंदन दल करेगा।
close