कांग्रेस की जन आशीर्वाद यात्रा…नेताओं ने कहा…नदी तट पर रहने वालो में अरपा प्रोजेक्ट को लेकर आक्रोश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर- कांग्रेस की चौथे दिन की जन आशीर्वाद यात्रा वार्ड नंबर दो कुदुदंड तुलजा भवानी मंदिर से प्रारंभ हुई। कांग्रेसियों ने पूजा पाठ अर्चना के बाद घर घर जाकर दस्तक दिया। लोगों से मिलकर विकास की अधूरी कहानी को सुनाया। कांग्रेसजनों ने नदी किनारे रहने वाले लोगो से अरपा प्रोजेक्ट के नाम पर साडा बनाकर भय दोहन किये जाने की बात कही। एनओसी के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                        कांग्रेस नेताओं के अनुसार वार्ड भ्रमण के दौरान जनता ने भी अपनी आप बीती को साझा किया। दुख जताया कि अरपा किनारे जमीन खरीद फरोख्त पर प्रतिबंधन लगने से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। मुसीबत के समय जमीन नही बेंच पाने से परिवार के कई काम अटके हुए हैं। रूपयों के लिए दलालों के पास जमीन को गिरवी रखना पड़ा है। लोगों ने बताया कि नालियां में कचरों भरा है। सफाई बिजली और पानी की व्यवस्था ठीक नही है। महंगाई इतनी बढ़ गयी है कि घर चलाना मुश्किल हो गया है।

                                                  कांग्रेसियों ने बताया कि रविवार को जन आशीर्वाद यात्रा 25 और 26 वार्ड में होगी। आज जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान धर्मेश शर्मा, विजय पाण्डेय, शिवा मिश्रा, अटल श्रीवास्तव, राजेश पाण्डेय, महेश दुबे, एसपी चतुर्वेदी , तैय्यब हुसैन, राजेश शुक्ला, अभय नारायण राय, ऋषि पाण्डेय, परमेश्वर यादव, अजरा खान, बद्री यादव, रेहान रजा, देव माली, रवि दहरे शम्भु यादव, शम्मी सहगल, सूर्यमणि तिवारी, निर्मल मानिकपुरी, मनोज शर्मा, भरत,जय श्री शुक्ला, डॉ. तरु तिवारी, शेख मोईनुद्दीन, प्रशांत तिवारी, जहूर अली, हर्ष परिहार, शिव शंकर साहू, शेखर मुदालियार, पुष्पेन्द्र मिश्रा, बिट्टू मानिकपुरी विशेष रूप से मौजूद थे।

close