राजू ने कहा जिम्मेदारियों का करूंगा निर्वहन..संगठन को करूंगा मजबूत..पुनिया और भूपेश ने दी बधाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—-पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कृष्ण कुमार यादव ऊर्फ राजू रायपुर पहुंचे। राजू नियुक्ति होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यलय, राजीव भवन पहुंचकर पीसीसी के बड़े नेताओं के प्रति आभार जाहिर किया। कृष्ण कुमार यादव ने राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी,एल.पुनिया,  राष्ट्रीय सचिव चन्दन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेलष कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस.सिंहदेव,  पूर्व केन्द्रीय मंत्री अभियान  समिति प्रमुख डॉ.चरणदास महंत और कार्यकारी अध्यक्ष शिव डहेरिया से सौजन्य मुलाकात कर मार्गदर्शन लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 राजू यादव प्रशासनिक महामंत्री गिरीश देवांगन, संचार विभाग प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी से मुलाकात कर आभार प्रकट किया। सभी नेताओं के प्रति आभार जाहिर कर राजू यादव ने कहा कि पार्टी की रीति नीति के अनुसार काम किया जाएगा। ना केवल पिछड़ा वर्ग बल्कि पार्टी की तरफ से दी गयी जिम्मेदारियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।

        पुनिया और भूपेश बघेल बधाई देते हुए कहा की संगठन की मजबूती के लिए आप काम करें। प्रत्येक विधान सभा में टीम तैयार करें । राजू यादव के साथ प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे,विधायक दिलीप लहरिया, अजय सिंह, अनिल चौहान और अनिल राठोर विशेष रूप से साथ थे।

Share This Article
close