केजरीवाल करेंगे छत्तीसगढ़ में धुआंधार प्रचार..गोपाल, संजय होंगें स्टार प्रचारक…दिल्ली सरकार के 2 दर्जन नेता मांगें वोट

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

रायपुर—- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्य़ाशियों के समर्थन में दिल्ली सरकार के दिग्गज आप नेता स्टार कैम्पेन होंगें। प्रदेश पार्टी इकाई ने स्टार प्रचारकों के नाम का एलान कर दिया है। जल्द ही आप के स्टार प्रचारकों की सूची को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश आम आदमी पार्टी मीडिया ने दी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                प्रेस नोट जारी कर आप मीडिया सेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार मुक्त ईमानदार सरकार की स्थापना के लिए पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। पार्टी ने चुनाव आयोग में पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची को जमा कर दिया है। पार्टी मीडिया समन्वयक उचित शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बीते 15 सालों से चल रहे भाजपा के कुशासन का खात्मा करने पार्टी पूरी ताकत से 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

      उचित शर्मा ने बताया कि पार्टी ने 20 स्टार प्रचारकों का नाम चुनाव आयोग को दिया है। स्टार कैम्पेन में 14 नेता दिल्ली सरकार में जिम्मेदार पदों पर हैं। विधानसभा चुनाव में दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े चुनाव प्रचारक होंगे। उचित शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और केबिनेट मंत्री गोपाल राय प्रदेश में धुंआधार प्रचार करेंगे।

                        पार्टी के तीनों राज्य सभा सांसद संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता भी चुनावी समर में स्टार प्रचारक होंगे। इसके अलावा दिल्ली सरकार के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम और विधायकों की पूरी टीम सोमनाथ भारती के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के अच्छे कामों को प्रदेश की जनता तक पहुंचाएंगे। विधायक संजीव झा, वंदना कुमारी, मनोज कुमार, अजय दत्त, रितुराज झा, अखिलेश समेत अन्य नेता प्रचार करेंगे।

    उचित ने बताया कि  इसके अतिरिक्त स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी ने अपने राज्य स्तरीय नेताओं को भी स्थान दिया है। पार्टी के प्रदेश संयोजक डॉ संकेत ठाकुर मुख्यमंत्री उम्मीदवार कोमल हुपेंडी.  प्रखर आदिवासी नेत्री सोनी सोरी. सह संगठन मंत्री सूरज उपाध्याय और रवि मानव के साथ ही व्यापार प्राकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र दुग्गड भी प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार करेंगे।

                  शर्मा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य में विकास के नाम पर विनाश का खेल हो रहा है। कांग्रेस जर्जर हालत में है। भाजपा का विकल्प बन पाने में बुरी तरह फ्लाप रही है। आम आदमी पार्टी सशक्त विकल्प के रूप में प्रदेश के भीतर तेजी से उभरी है। पार्टी ने तीन सालों में दिल्ली में किये गये कामों के सफल मॉडल को छत्तीसगढ़ की जनता के सामने रखा जाएगा। शर्मा के अनुसार इस समय आप प्रत्याशियों को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।

                   पार्टी ने तय किये गये सभी 20 स्टार प्रचारकों को प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे। दिल्ली सरकार की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

close