नर्मदा आंदोलन की पर्याय..मेधा पाटकर का बिलासपुर प्रवास…सार्वजनिक सभा को करेंगी संबोधित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— समाजसेवी और एक्टिविस्ट मेधा पाटकर 15 अक्टूबर को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगी। नर्मदा आंदोलन की पर्याय मेधा पाटकर संविधान सम्मान यात्रा में राजनांदगांव,भिलाई रायपुर होकर बिलासपुर पहुंचेंगी। मालूम हो कि संविधान सम्मान यात्रा में बीस यात्री भी शामिल हैं।
        समाजसेवी और नर्मदा आंदोलन की पर्याय मेधा पाटकर संविधान सम्मान यात्रा में 15 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेगी। संविधान यात्रा में बीस अन्य लोग भी शामिल हैं। राजनांदगाव,भिलाई रायपुर होकर बिलासपुर में मेधा पाटकर यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी देंगी।
                        लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, विविधता, समता और न्याय की रक्षा के लिए नफरत, असमानता, हिंसा, और संसाधनों की लूट के खिलाफ आयोजित यात्रा  जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय यात्रा दांडी, गुजरात से  शुरू हुई है। .
           मेधा पाटकर की यात्रा तीन चरणों में देश के 26 राज्यों से होकर 65 दिनों की होगी। यात्रा के बाद 10 दिसम्बर को दिल्ली में महापड़ाव होगा। बिलासपुर में में 15 अक्टूबर को मेधा पाटकर पहुचेंगीं। मेधा पाटकर सोमवार को दोपहर 2 बजे से  2.45  के बीच  जिला बार एसोसिएशन और आल इंडिया लायर्स यूनियन के कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन  ,जिला न्यायालय बिलासपुर में होगा। इस दौरान वकीलों से चर्चा करेंगी। दोपहर 3.30  से 5.00 बजे के बीच सार्वजनिक सभा का आयोजन लायंस क्लब हाल द्वितीय तल  में किया जाएगा।
close