जब धरम ने कहा…गर्त में जा रही कांग्रेस..सीडी बनाने से फुर्सत नहीं..स्थापित नेता उइके से भाजपा को फायदा

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— कांग्रेस इस बार गहरे गर्त में चली जाएगी। जिस पार्टी के नेताओं को राजनीति में कम …सीडी बनाने में ज्यादा महारत हो। ऐसी पार्टी का हाल कुछ ऐसा ही होगा। रामदयाल उइके के भाजपा में आने से कांग्रेस को भारी नुकसान और भाजपा को फायदा होगा। भाजपा कोरबा जिले के आस पास के चार सीटों पर काबिज होगी। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      धरमलाल कौशिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार कांग्रेस गहरे गर्त में चली जाएगी। ऐसे आसार दिखाई भी देने लगे हैं। धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस नेता अब राजनीति नहीं बल्कि सीडी बनाने में लगे हैं। यही कारण है कि पार्टी के अन्दर नेताओं में घोर असंतोष है। स्थापित नेता पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं।

                       प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने तानाखार विधायक रामदयाल उइके के घर घरवापसी कहा कि इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस में किस हद तक असंतोष है। जब रामदयाल जैसा स्थापित नेता और पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी छोड़ने का फैसला करना पड़ता है। इंतजार करिए स्थापित नेता लगातार पार्टी छोड़ेंगे। समझने वाली बात है कि कांग्रेस को गर्त में जाने से अब कोई नहीं रोक सकता है।

                  धरम लाल कौशिक ने बताया कि उइके के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा। हम कोरबा जिले के चारो विधानसभा जीतिंगे। इसके अलावा जिले से लगी सीटों पर भी जीत हासिल करेंगे। रामदयाल उइके पाली तानाखार के विधायक हैं। क्षेत्र में उनका जनाधार भी है।

       मालूम हो कि 13 अक्टूबर को बिलासपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौारन मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा के कद्दावर नेताओं के सामने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने रामदयाल उइके को घर वापसी पर स्वागत किया था। रामदयाल उइके के भाजपा प्रवेश से प्रदेश की सियासी जगत में भूचाल आ गई। उइके ने प्रेस वार्ता में बताया कि  सीडी कांड से परेशान होकर कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़कर घर वापस आ गया हूं। हालांकि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष ने आज ही कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बताया कि उइके जिस पार्टी में जाते हैं उसे पार्टी को विपक्ष में बैठना पड़ता है।

close