दशहरा की शुभकामनाएं…निकाय मंत्री ने कहा..चौथी बार भी बनाएंगे सरकार…रंग लाएगी कार्यकर्ताओं की मेहनत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—नगरीय निकाय और वाणिज्य कर मंत्री अमर अग्रवाल ने  नगर और प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी है। अमर अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा है कि दशहरा के पावन पर्व पर मर्यादा भगवान पुरूषोत्तम राम का आशीर्वाद सभी को हासिल हो। नगर और प्रदेश में शांति और भाईचारा की भावना विकसित हो। मन की कलुषता खत्म हो और हर तरफ खुशियों का वातावरण बने।
       अमर अग्रवाल ने अपनी शुभकामना कहा कि  आशा करता हूं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के बताए पद चिन्हों पर प्रदेश और नगर का शांतिपूर्ण वातावरण में सभी का चहुंमुखी विकास हो। सबके जीवन में सुख,शांति, समृद्धि का घर हो। अमर ने बताया कि बदलते परिप्रेक्ष्य मे सांसारिक मोह माया के फेर में मन में स्वाभाविक आसुरी शक्तियों का दहन हो। सभी को वैभव ऐश्वर्य की प्राप्ति हो। ॉॉ
 निकाय मंत्री ने कहा कि प्रदेश की एक एक जनता से निवेदन है कि लोकतंत्र में लोग अपने मताधिकार का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए 12 नवंबर एवं 20 नवंबर को मतदान किया जाना है। आप सभी अपने मत के मूल्य को पहचाने, मतदान करें। डॉक्टर रमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं।
             अमर ने बताया कि हमारा लोकतंत्र मजबूत हुआ। विपक्ष का काम विरोध करना है वे अपना काम कर रहे हैं। जनता ने उन्हें विपक्ष का दायित्व सौंपा है। जनता की आवाज उठाना उनका काम है। लेकिन विपक्ष को मर्यादाओं का ध्यान रखना होगा।  थोड़े दिनों में आईने की तरह सब कुछ साफ हो जाएगा।
      पार्टी संगठन में कुछ लोगों ने खिलाफत की बात पर अमर ने मुख्ररता से कहा कि  लोकतंत्र में सभी को  पार्टी फोरम पर अपनी बात रखने का अधिकार है। किसी से कोई राग द्वेष का सवाल ही नहीं उठता है। भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस्ड पार्टी है,…संगठन का निर्णय सर्वमान्य है। सभी एकजुट होकर काम करते हैं। संगठन की मजबूती का राज भी यही है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी कल्याणकारी निर्देशों का जन जन तक पहुंचा रहे हैं। विश्वास है कि प्रदेश में चौथी बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
close