सांसद ने कहा…उइके ने घुटन से छोड़ी पार्टी….सवन्नी का तंज…फटकार के बाद भी नहीं सुधरे पीसीसी अध्यक्ष

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—रामदयाल उईके की तरह बीजेपी से समझौता तो नही करने वाले भूपेश के बयान पर सांसद लखनलाल साहू ने आश्चर्य जाहिर किया है। लखनलाल ने बताया कि भाजपा शुचिता और विकास की राजनीति करती है। यहीं कारण है कि प्रदेश में चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भुपेन्द्र सवन्नी ने भी भूपेश बघेल पर छल प्रपंंच का आरोप लगाया है। दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके कार्यकर्ताओं का दुर्भाग्य ही है कि उन्हें उल-जुलूल हरकत करने वाले नेता की अगुवाई में काम करना पड़ रहा है।
                 सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि तानाखार विधायक रामदयाल उइके ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस में लोकतंत्र पसंद नेता घुटन महसूस कर रहे है। जब घुटन बढ़ गयी तो रामदयाल जैसे बड़े आदिवासी नेता को पार्टी छोड़ना पड़ा है। जिस पार्टी में कथित कार्यकारी अध्यक्ष को यन्त्रणा दी जा रही हो, उसके कार्यकर्ताओं की हालत समझी जा सकती है।

                                       सांसद के अनुसार उइके ने बताया कि भूपेश अपने पदाधिकारियों को संशय की नजर से देखते हैं। हर घटना-दुर्घटना और गतिविधियों के पीछे भाजपा का हाथ होना बताने वाले भूपेश को राज्य के विकास में भाजपा दिखाई नहीं देती है। यदि दिखाई देने लगे तो कांग्रेस की भद्द नहीं पिटती। भाजपा के विकास रथ को रोक पाने में असफल होने से आशांकित भूपेश शब्द जाल के सहारे हमेशा मीडिया में बने रहने की कोशिश करते हैं। भूपेश अपने करतूतों की वजह से जल्द ही राजनीति के बियावान में चले जायेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
               सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी का चुनाव नही लड़ना व्यक्तिगत निर्णय है। इससे भाजपा की सेहत में कोई फर्क नही पड़ने वाला।
फटकार के बाद भी नहीं सुधरे भूपेश : सवन्नी
              फेसबुक पेज के सहारे सीएम बनने भ्रम फैलाने के चलते कांग्रेस आलाकमान से मिली फटकार के बाद भी भूपेश अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि भूपेश की कारगुजारियों से कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से लेकर सामान्य कार्यकर्ता छला हुआ महसूस कर रहा है। पहले फर्जी सेक्स सीडी, फिर विधानसभा सीट बेचकर पार्टी प्रभारी के खिलाफ बनायी कथित सीडी ख़रीदने की साज़िश। अब फेसबुक में अपने आप को सीएम घोषित कर भ्रम फैलाने को लेकर भूपेश को मुह की खानी पड़ी है। हर बार की तरह एक नयी साज़िश कर भूपेश बघेल गर्त में जा रहे हैं। सवन्नी ने कहा जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है काँग्रेस पार्टी और उनके नेताओं की कारगुजारियां सामने आती जा रही है।भाजपा विकास की, स्वछता की राजनीति करती है। जनता भी देख और परख चुकी है। कांग्रेस के छदम छल के कमजोर तीर अब निस्तेज हो गए हैं। भाजपा को इसका फायदा मिलना तय है।
close