सड़क हादसे में युवक की मौत…जेसीबी से हुआ हादसा…स्थानीय लोगों में आक्रोश..प्रशासन ने दिया मुआवजा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सरकंडा थाना क्षेत्र के अरपा पार लोधीपारा सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। युवक का नाम संजय कौशिक बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में आ रही जेसीबी ने संजय कौशिक को चपेट में ले लिया। जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जेसीबी को घेर लिया। लेकिन चालक फरार होने में कामयाब हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  सरकंडा के लोधीपारा मेंं जेसीबी की चपेट में आने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि जेसीब कोनी तरफ से तेजी से आ रहा था। इसी दौरान एक युवक तेज रफ्तार जेसीबी की चपेट में आ गया। जिसके कारण युवक संजय कौशिक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग जेसीबी को घेर लिया। लेकिन चालक फरार होने में कामयाब रहा।

      जानकरी मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इस दौरान व्यवस्था बनाने में पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद अस्पताल भेज दिया है।

                     हादसे की जानकारी के बाद जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार नारायण गभेल भी पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई के दौरान जानकारी मिली कि हादसा में मरने वाले युवक का नाम संजय कौशिक पिता कमल कौशिक उम्र 32 साल है। जिला प्रशासन की तरफ मौके पर मौजूद स्थानीय पार्षद श्याम साहू की मौजूदगी में मृतक के परिजन को मुआवजा राशि दी गयी। मुआवजा राशि मृतक का भाई राजेश्वर कौशिक पिता कमल कौशिक ने लिया।

                बहरहाल जेसीबी किसकी है इसकी जानकारी नहीं लग पायी है। पुलिस का दावा है कि चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

close