राष्ट्रीय प्रवक्ता लेंगे कांग्रेस प्रवक्ताओं की क्लास…पुनिया करेंगे बिलासपुर का दौरा..राहुल के कार्यक्रम की लेंगे जायजा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
रायपुर—राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया 20 अक्टूबर को दोपहर दो बजे बजे रायपुर पहुचेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद पुनिया कांग्रेसियों के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में दोपहर तीन बजे प्रदेश कांग्रेस कोर कमेटी के साथ चर्चा करेंगे। कांग्रेस मुख्यालय में ही दोपहर साढ़े तीन बजे प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक भी लेंगे।
                      प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया आज दोपहर दो बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद पुनिया कांग्रेस कमेटी के साथ राजीव गांधी भवन में कांग्रेसियों की बैठक लेंगे। छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया राजीव गांधी भवन में कोर कमेटी और समन्वय समिति की बैठक के बाद शाम 4 बजे कांग्रेस भवन रायपुर में ग्रामीण जिला और शहर जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों और कांग्रेस जनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।
             पीएल पुनिया 21 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बलौदा बाजार जाएंगे। 11:30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कांग्रेस जनों  की बैठक लेंगे। दोपहर 1 बजे जांजगीर चांपा के लिए रवाना होंगे। 2 बजे जांजगीर चांपा पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कांग्रेसियों से बातचीत करंगे। पीएल पुनिया 3:30 बजे जांजगीर चांपा से  रवाना होकर शाम 4:30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों और कांग्रेसियों की बैठक लेंगे।
                       पीएल पुनिया 22 अक्टूबर सोमवार को रायपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में भाग लेंगे। 23 अक्टूबर मंगलवार को रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
                    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी डॉ अरुण उरांव लगातार बस्तर दौरे पर हैं। 20 अक्टूबर को उरांव रायपुर में एआईसीसी छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया के साथ कार्यक्रमों में शामिल रहेंगें।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और छत्तीसगढ़ के लिए एआईसीसी संचार विभाग के प्रतिनिधि जयवीर शेरगिल और एआईसीसी के सचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉक्टर चंदन यादव 20 अक्टूबर को सुबह 10 बजे दिल्ली से रायपुर पहुचेंगे।
          एआईसीसी के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे। इसके बाद जयवीर शेरगिल कांग्रेस संचार विभाग के सदस्यों की बैठक लेंगें। कांग्रेस संचार विभाग बैठक के बाद एआईसीसी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रवक्ताओं के साथ चर्चा करेंगे। राजधानी रायपुर समेत सभी संभागीय मुख्यालयों में चुनाव कार्यों की रणनीति पर बातचीत करेंगे।
                                   शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि आईसीसी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल शाम 4 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन के प्रथम तल में पत्रकार वार्ता में शामिल होंगे। पत्रकार वार्ता क बाद शेरगिल शाम 7  बजे नियमित विमान सेवा से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
close