कांग्रेस अध्यक्ष विजय ने कहा…जनता को बताएंगे सरकार की नाकामियां…राहुल का रायपुर में होगा आतिशी स्वागत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में कांग्रेस भवन जिला कार्यकारिणी और सभी ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक के दौरान मुख्य रूप से दो बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्वष राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारियों और बिलासपुर से रायपुर जाने को लेकर खासतौर पर चर्चा हुई।
            बैठक में विजय केशरवानी ने बताया कि सोमवार को रायपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली चुनावी सभा है। कार्यक्रम में जिले के कांग्रेसजन अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचे। केशरवानी ने इस दौरान सभी से सुझाव भी मांंगा। बातचीत के दौरान फैसला किया गया कि जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष 50-50 गाड़ियों में कार्यकर्ताओं को ले कर 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे काफिले में रायपुर रवाना होंगे।
                   इसके अतिरिक्त जिन स्थानों से रेलमार्ग सुगम है वहां से सभी कार्यकर्ता और नेता अधिक से अधिक संख्या में रायपुर के लिए रवाना होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, पंच-सरपंच, विधानसभा टिकट के दावेदारों को इस कार्य मे ब्लॉक अध्यक्ष से सामंजस्य बनाकर चलने को कहा। विजय ने बैठक में मौजूद नेताओं से विचार विमर्श करते हुए कहा कि कार्यक्रम “गांव चलो संगवारी” के माध्यम से आम मतदाताओं तक केंद्र और राज्य सरकार की विफलता और कांग्रेस की योजना को पहुचाने को कहा।
                                       इस कार्य मे प्रत्येक ब्लॉक, ज़ोन, सेक्टर, बूथ के कार्यकर्ताओं को संयुक्त रूप से प्रत्येक बूथ के हर घर मे पहुच कर कांग्रेस की बातें पहुचाने का काम युद्ध स्तर पर करना है। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक कांग्रेस की नीति और भाजपा सरकार की विफलता लेकर आम जन मानस तक कार्यकर्ताओं को जाने का निर्देश दिया गया।
                   बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मोहम्मद जस्सास ने किया।  बैठक में मुख्य रूप से बेलतरा विधानसभा समन्वयक शेख ग़फ़्फ़ार, ब्लॉक अध्यक्षों में वीरेंद्र शर्मा, विनोद दिवाकर, झगरराम सूर्यवंशी, घनश्याम शिवहरे, प्रशांत श्रीवास, अमोल पाठक के अलावा जिला कार्यकारिणी के बृजेश दुबे, मनोज पाण्डेय, मनहरण कौशिक, जगदीश कौशिक, अभिषेक दुबे,जितेंद्र पाण्डेय, आकिल रिज़वी, शमशेर अली, सुबोध शर्मा, हेमंत कश्यप, बिहारी देवांगन, अभय कौशिक, मनोहर कुर्रे, सत्येंद्र कौशिक, यासीन खान, यासीन अली, मनमोहन मानिकपुरी, ब्रम्हदेव सिंह, सुभाष ठाकुर, नाज़िम खान, कलाम खान, राजेन्द्र धीवर, विनय शुक्ल, अंकित गौरहा सहित, गौरीशंकर यादव, साखन दरवे, शीतलदास मानिकपुरी, रोहित कौशिक, अशोक मानिकपुरी, कमलेश मानिकपुरी, मेलाराम धीवर सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
close