भाजपा प्रत्याशियों को जनता नकारेगी…कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया…शाह ने नकारे चेहरों पर लगाया दांव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-भारतीय जनता पार्टी की घोषित सूची पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी ने 2013 में नकारे गए चेहरों पर दांव लगाया है। तखतपुर और मरवाही में वंशवाद को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा भाजपा की सूचि को देखकर ऐसा लगता है कि थके.हारे और 2013 में नकारे गये चेहरों पर जुआ खेला जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       अभयन ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा से पूर्व मंत्री डॉण.कृष्ण मूर्ति बांधी मस्तुरी से हारने का रिकार्ड कायम किया है। 2013 में जनता से नकार दिये जाने के बाद भी उन्ही पर दांव लगाया गया है। मरवाहीए तखतपुर में वंशवाद को महत्व दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय  अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप लगाते हैं। लेकिन टिकट बांटते समय मरवाही और तखतपुर में वंशवाद से मुंह फेर लेते हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश की सूची देखने के बाद ऐसा लगता है कि भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, और घोटाला करने वालों को प्राथमिकता दी गयी है। अमर अग्रवाल को टिकट देना इस बात की तरफ इशारा करता है कि नसबंदी, सीवरेज अरपा प्रोजेक्ट मास्टर प्लान कांग्रेस भवन में लाठी चार्ज जैसी घटनाओं को दरकिनार किया गया है। ध्यान रहे कि जनता 2018 में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को नकारेगी।

close