इस बार कोटा सीट भाजपा की झोली में होगी…निकाय मंत्री ने कहा…टिकट कटने से कहीं कोई नाराजगी नहीं..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– लगातार पांचवी बार निकाय मंत्री अमर अग्रवाल चुनावी मैदान में उतरेंगे। टिकट मिलने के बाद निकाय मंत्री अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होने सवालों का जवाब दिया। इस दौरान अमर अग्रवाल ने विश्वास जताए जाने पर केंद्रीय और प्रादेशिक नेतृत्व के प्रति आभार भी जाहिर किया है।
            टिकट मिलने के बाद अमर अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि केन्द्र और राज्य नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जाहिर किया है। पांचवी बार भी विश्वास को कायम रखा जाएगा। अमर अग्रवाल ने बताया कि 27 अक्टूबर 2018 को नामांकन दाखिल करेंगे।
                          टिकट कटने पर पुराने विधायकों में नाराजगी है के सवाल पर अमर ने कहा कि नाराजगी क्षणिक है। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी हित के अलावा कुछ सोचते ही नहीं है। यही सोच समझ पार्टी की सबसे बडी ताकत है। भाजपा में नकारात्म सोच का कोई स्थान नहीं है। इस बात को कार्यकर्ता अच्छी तरह जानते हैं कि टिकट किसी को मिले लेकिन सरकार भाजपा की बने।
        अमर ने हाइप्रोफाइल सीट कोटा को होल्ड करने के सवाल पर बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व जल्द ही कोटा सीट पर निर्णय लेगा। निर्णय जो भी हो इस बार कोटा की सीट भाजपा की झोली में गिरेगी। अमर ने कहा कि इस बार कांग्रेस का वोट विभाजन होगा। हमारे लिए मिशन-65 का लक्ष्य आसान है।
                      जीएसटी और नोटबन्दी के सवाल पर निकाय मंत्री ने बताया कि जनता देशहित को समझती है। इसका फायदा भी भाजपा को ही होगा। व्यापारियों में नाराजगी का सवाल ही नहीं उठता। मेरा व्यापारियों से रोज का मिलना जुलना होता है। मुझे तो कहीं कोई नाराजगी नहीं दिखाई दी है। अमर ने बताया कि हमें बिलासपुर शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना है। ,शहर की क्रय क्षमता बढाकर आर्थिक समृद्धि लानी है। पर्यटन उद्योग को विकसित करना है। अधूरे पड़े काम को पूरा करना हमारा आगामी लक्ष्य रहेगा।
close