शहीद विनोद की पत्नी को पीएम ने किया सम्मान…जवानों के योगदान को किया याद..बिलासपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– रविवार को पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। संकरी बटालियन में आयोजित कार्यक्रम में आलाधिकारी ने अमर शहीदों को फूल माला और पुष्प चक्र भेंटकर देश सेवा में दिये गए शहीदों के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी ने आलाधिकारियों ने जवानों के समर्पण,विश्वास,साहस और देश के प्रति उनके जज्बों को नम आखों से ना केवल याद किया बल्कि नमन भी किया।
                   पुलिस स्मृति दिवस पर सकरी बटालियन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अमर जवान शहीदों को याद किया गया। शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। शहीदों के योगदान को सभी लोगों ने नमन् किया। देश के नाम कुर्बान एक शहीद जवानों को नम आखों से याद किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से जवानों के परिजनों को सम्मानित कर अधिकारियों से गौरव भी महसूस किया।
                              दिल्ली में भी शहीद स्मृति दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। जवानों ने शहीद जवानों को सलामी दी। उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर गर्व का अनुभव किया।
         शहीद स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिलासपुर से बलरामपुर में नक्कसलियों के हमले में शहीद उप निरीक्षक विनोद कौशिक के परिजनों से मिले। विनोद कौशिक सीपत के रहने वाले थे। प्रधानमंत्री ने शहीद विनोद कौशिक की पत्नी जयश्री कौशिक को चाणक्यपुरी दिल्ली स्थित शहीद स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया।
close