राजनांदगांव।मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करने राजनांदगांव कलेक्ट्रेट पहुंचे,उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा प्रभारी अनिल जैन भी मौजूद थे। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित भी किया। वहीं राजनांदगांव संभाग के सभी प्रत्याशियों सरोजिनी बंजारे, मधुसूदन यादव और हीरेंद्र, कोमल जंघेल और कंचनमाला भूआर्य ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि नामांकन के दौरान योगी आदित्यनाथ हमारे साथ होंगे। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की जनता से बेशुमार प्यार मिला है आगे और भी ज्यादा मिलेगा। आज राजनांदगांव जिले के सभी प्रत्याशी फार्म भरेंगे। पहले से ज्यादा अच्छा परिणाम इस चुनाव में लाएंगे।
योगी आदित्यनाथ ने चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ननिहाल है। तो यहां मेरा आना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि रमन सरकार ने इस क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है और इस बार फिर से जनता से आशीर्वाद मिलेगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह राजनांदगांव से नामांकन भरने जा रहे हैं। उनके साथ वहां जाकर छत्तीसगढ़ की जनता से मिलने का मौका मिलेगा।