पन्ना प्रमुख को मंत्री ने बताया भाजपा की ताकत…सैकड़ों लोगों को दिलाया पार्टी में प्रवेश…30 को भरेंगे नामांकन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—भाजपा पश्चिम मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि आने वाला 27 दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। सिंधी कालोनी के सिंधु भवन में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पश्चिम मंडल के 500 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

          कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि आप भाजपा की ताकत है। आने वाले दिनों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। अमर ने उपस्थित पन्ना प्रभारियों की उपयोगिता, खूबी और जिम्मेदारियों का अहसास कराया।

                    इस दौरान अमर अग्रवाल ने 50 से अधिक लोगों को गमझा पहनाकर भाजपा में स्वागत किया।  कार्यक्रम में महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी, गुलशन ऋषि, रामदेव कुमावत, मनीष अग्रवाल, रमेश लालवानी, राजेंद्र भंडारी, सहदेव कश्यप मौजूद थे।

अमर अग्रवाल 30 को भरेंगे नामांकन

विधानसभा क्रंमाक 30 बिलासपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमर अग्रवाल 30 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेगें। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ अग्रवाल युवा सदन शिव टाॅकीज चौक से वृहद रैली के साथ नामांकन दाखिल करने निकलेंगे। मालूम हो कि अग्रवाल वर्ष 1998 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की टिकिट पर विधायक बने। इसके बाद लगातार चार बार से चुनाव जीता है। मीडिया प्रभारी आलेख वर्मा ने बताया कि नामांकन रैली शहर के मुख्य मार्गों गांधी चौक, हटरी चौक, जूना बिलासपुर, सिटी कोतवाली, गोल बाजार, सदर बाजार, करोना चैक, देवकीनंदन चौक, तिलक नगर होते हुए नेहरू चैक पर समाप्त होगी।

एनएसआई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, दुर्गेश पाण्डेय की अगुवाई में अमर अग्रवाल के निवास कार्यालय मे शहर के विभिन्न वार्डो के 150 से अधिक युवाओं ने मंत्री अमर अग्रवाल के हाथो भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

लाफ्टर क्लब के 25 सदस्य भाजपा में शामिल

 सुबह 10 बजे बिलासपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के राजेन्द्र नगर स्थित निवास कार्यालय में विवेकानंद उद्यान लाफ्टर क्लब के लगभग 25 सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, कांग्रेसी नेता स्व. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला की भांजी रंजना दीक्षित, जगजीत कौर उपबेजा, उमा ठाकुर, सविता देवागंन, शकुंतला देवागंन, अंजु काले, गायत्री चतुर्वेदी, काजलिया श्रीवास्तव, किशोरी साहू, पूजा राय, प्रीति केशरवानी, गिरधारी अग्रवाल, किशनलाल चतुर्वेदी, बंसीलाल देवांगन, केशरवानी जी, परसराम जैसवानी का नाम प्रमुख है।

close