जब राहुल गांधी से विजय ने कहा…कांग्रेस भवन में घुसकर बर्बर तरीके से पीटा…राहुल का बयान..जनता देगी जवाब

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— आचार संहिता लगने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे राहुल गांधी ने रायपुर के साइंस कालेज में विशाल जनसभा को संंबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने खासकर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राज्य सरकार को भी आड़े हाथ लिया। भाषण के दौरान राहुल गांधी ने रफायल सौदे में घोटाले को मजबूती के साथ उठाया। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी भी पैराशूट नेताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस की सेवा करने वालों,मेहनत करने वालों को तवज्जों दी जाएगी। अपने भाषण में राहुल गांधी ने बिलासपुर में लाठीचार्ज मामले को उठाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    आम सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा जिला अध्यक्षों से भी बातचीत की। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बिलासपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में लाठीचार्ज की घटना के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। केशरवानी घटनाक्रम की एक एक जानकारियों को साझा किया।

                                 विजय केशरवानी के अनुसार राहुल गांधी को बिलासपुर कांग्रेस कार्यालय के अन्दर घुसकर लाठीचार्ज की एक एक घटनाक्रम की जानकारी है। बावजूद इसके उन्होने इस दौरान हुए घटनाओं को सिलसिलेवार ना केवल सुना बल्कि चिंता भी जाहिर की। विजय के अनुसार राहुल गांधी को बताया गया कि प्रदेश में प्रशासन राज्य सरकार के हाथों की पुतलती हो चुकी है। अधिकारी खासकर पुलिस प्रशासन कांग्रेसियों को चुन चुनकर निशाना बना रही है। लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गयी है।

                विजय ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी मजिस्ट्रेट जांंच का आदेश दिया गया। जबकि हमारी मांग थी कि मामले में न्यायिक जांच हो। लेकिन प्रशासन ने इंकार कर दिया। घटनाक्रम के समय महिला नेत्रियों के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। लाठीचार्ज में एक दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर चोट पहुंची। खासकर प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,एआईसीसी सदस्य विष्णु यादव समेत कई  कांग्रेसियों को सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा।

              विजय ने राहुल गांधी को बताया कि घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल मात्र दो घंटे के अन्दर घायलों को देखने बिलासपुर पहुंच गए। मामले में पुलिस कप्तान बिलासपुर से भी चर्चा की। उन्होने कांग्रेस कार्यालय में घुसकर लाठीचार्ज की ना केवल निंंदा की बल्कि शांति प्रिय तरीके से कार्यालय में बैठे कांग्रेसियों के खिलाफ घुसकर लाठीचार्ज के लिए दोषी भी बताया।

                 विजय ने यह भी बताया कि घटनाक्रम के बाद पीसीसी की पहली कार्यकारिणी की बैठक बिलासपुर में हुई। घटना के दूसरे दिन डॉ.चन्दन यादव,पीएल पुनिया,करूणा शुक्ला समेत दिग्गज कांग्रेसी बिलासपुर पहुंचकर पुलिस और स्थानीय विधायक के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया। विजय के केशरवानी के अनुसार राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेसियों के साथ अन्याय बर्दास्त नही किया जाएगा। जनता इस बार चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी।

            राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान पीएल पुनिया भूपेश बघेल,और टीएस सिंहदेव विशेष रूप से मौजूद थे। विजय ने बताया कि लाठीचार्ज की घटना को राहुल गांधी से गंभीरता से लिया है।

close