कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा…कलेक्टर की करेंगे चुनाव आयोग से शिकायत..कार्यक्रम में परोसी जा रही अश्लीलता.

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
जशपुर—जिला कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन के मतदाता जागरूकता अभियान जश-प्रण को आचार संहिता के खिलाफ माना है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि जश-प्रण पर भगवा रंग चढ़ गया है। कार्यक्रम में अश्लील गाने परोसे जा रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन सीधे तौर पर जिम्मेदार है। इसलिए जिला प्रशासन प्रमुख हटाया जाना जरूरी है।
                         जशपुर जिला काग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए जश-प्रण अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन का मानना है कि चौक चौराहों पर चौपाल लगाकर मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताया जा रहा है। लेकिन हो उल्टा रहा है। चौपाल में माताओं बहनों के सामने अश्लील डांस और गाने परोसे जा रहे हैं। साथ ही धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनत गाने गाए और बजाए जा रहे हैं।
               पवन अग्रवाल ने बताया कि जशपुर में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जश-प्रण नाम से मतदाता जागरूकता अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। गाँव गली में बैनर पोस्टर,दीवार लेखन,मानव श्रृंखला समेत कई अन्य प्रयोग किये जा रहे हैं। लेकिन जश प्रण चौपाल  कार्यक्रमों में अश्लीलता  परोसी जा रही है। धर्म विशेष को लेकर गाने बजाए जा रहे हैं। भगवा रंग का उल्लेख किया जा रहा है। ऐसा होना आदर्श आचार संहिता उल्लंघन है।
              जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि मामले को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर के खिलाफ शिकायत करेंगे।
close