चीखने से सही को गलत नहीं किया जा सकता…भाजपा नेताओं ने कहा…कांग्रेसियों को अब आई गरीबों की याद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— कांग्रेस के स्वैच्छानुदान के आरोप पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने कहा विधायक को अधिकार है कि स्वेच्छानुदान राशि का वितरण करे। किसे देना चाहिए, इसका प्रमाण कांग्रेस से लेने की जरूरत नहींह ै। मंत्री अमर अग्रवाल ने जिन जिन लोगों को स्वेच्छानुदान राशि दी है, वे सभी जरूरतमंद थे। उन्होंने वही किया जो संविधान कहता है।
           मनीष अग्रवाल ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वैच्छानुदान जरूरतों और विधायक के विवेक के आधार पर आवेदन पर दिया जाता है। अमर अग्रवाल ने वैधानिक रूप से लोगों को स्वैच्छानुदान दिया है। भाजपा नेता मनीष अग्रवाल, राजेंद्र भंडारी, दुर्गा सोनी, महेश चंद्रिकापुरे ने कहा कि अमर अग्रवाल का दरवाजा हमेशा बिलासपुर की जनता के लिए खुला रहा। अहंकारी कांग्रेसियों का गरीबों के घरों से कभी नाता नहीं रहा।जाहिर सी बात है कि उन्हें इस बात की जलन होगी कि गरीबों और जरूरतमंदों का प्यार उन्हें नहीं मिल रहा है।
               भाजपा नेताओं ने कहा कि बताने की जरूरत नहीं है कि बीमारियों से निपटने के लिए मंत्री ने चेक क्यों बांटें। क्या कांग्रेसी नहीं चाहते कि बीमार गरीबों की मदद किया जाए।  जहां तक आचार संहिता की बात है तो इसका कही भी उल्लंघन नहीं हुआ है। सारी राशि आचार संहिता लगने से पहले हितग्राहियों को बांट दी गयी है।
              ऐसे हालत में कांग्रेसियों की पीड़ा को समझा जा सकता है। वैसे भी कांग्रेसियों को जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है । जनता को मालाूम है कि  भारतीय जनता पार्टी सबका साथ और विकास पर भरोसा करती है। जबके कांग्रेस पार्टी के नेता विरोध की राजनीति करते हैं। शायद यही कारण है कि जनता ने कांग्रेस को हमेशा के लिए किनारे कर दिया है।
             चुनाव नजदीक है…कांग्रेस प्रोपेगेंडा खड़ा कर साबित करना चाहती है कि वह सही है। लेकिन चीखने से सही को गलत नहीं ठहराया जा सकता है। बिलासपुर की जनता ने, समाज और मतदाताओं ने कांग्रेस की असलियत को देख लिया है। झूठी चालों को समझ भी रही है। इसका जवाब भी उन्हें जल्द मिल जाएगा।
close