मंत्री पुत्र आदित्य ने कहा…सरकार ने कर दिखाया…छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया…भाजपा को मिल रहा जनता का विश्वास

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों ने “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया को” सच साबित कर दिया है। मंत्री पुत्र आदित्य अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 11अज्ञेय नगर प्रियदर्शनीनगर,वार्ड क्रमांक 16 दीनदयाल नगर वैशाली, वार्ड  19 संजय नगर तारबाहर परिक्षेत्र मे जनसंपर्क के दौरान कही।
                 निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के समर्थन में आदित्य अग्रवाल ने अज्ञेय नगर, प्रियदर्शनी नगर, भारतीय नगर ग्रीन पार्क कॉलोनी अय्यप्पा मंदिर परिक्षेत्र में भ्रमण किया। व्यक्तिगत मुलाकात कर  भारतीय जनता पार्टी के लिए के जनता जनार्दन से समर्थन मांगा। आदित्य अग्रवाल ने दीनदयाल नगर वैशाली नगर क्षेत्र, साकेत अपार्टमेंट, मित्र बिहार कालोनी समेत संजय गांधी नगर वार्ड तारबाहर में लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने को कहा।
                           सम्पर्क के दौरान आदित्य ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ देश के बेहतर  राज्यों में शुमार किया जाने लगा है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”  को सच कर दिखाया है। उन्होने कहा कि विकास के  सफर में राज्य की जनता जनार्दन का स्नेह और आशीर्वाद बना रहे। विश्वास है कि 2003 में राज्य सरकार ने अंत्योदय की जिस विचारधारा को केंद्र में रखकर  सफर शुरू हुआ था अब परवान चढ़ने को है। राज्य के सभी वर्गों युवा, महिला, किसान ,बुजुर्गों के जीवन स्तर में लगातार विकास हो रहा है। जिले में अमन शांति है। सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से चौथी बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। जनता का आशीर्वाद भाजपा नेता अमर अग्रवाल को लगातार मिल भी रहा है।
        जनसंपर्क के दौरान एल्डरमेंन महेश चन्दिकापुरे,भाजपा पदाधिकारी सुशील श्रीवास्तव अनिता श्रीवास्तव,एल्डरमेन मनीष अग्रवाल, पार्षद मीना गोस्वामी, पार्षद संजय गुप्ता,  नारायण गोस्वामी, विकास शुक्ला, मधुसूदन राव, संध्या चौधरी, ध्रुव कोरी, आदित्य  तिवारी, आशीष कोरी संतराम डिंडोरी, चंदना गोस्वामी, सावित्री दुबे, मोहन अग्रवाल, विक्रांत पिल्ले, भरत ऋषि,  सुशील जाजोदिया,अयोध्याडहरिया,बीलक्ष्मण,समेत कई लोग शामिल थे।
close