डेढ़ घंटे विलंब चलेगी दुर्ग पुरी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20150901-WA0006दुर्ग—पुरी दुर्ग एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गयी। इस घटना में किसे प्रकार की जन हानि का सवाल ही उठता। उस समय गाड़ी सफाई के लिए वाशिंग यार्ड जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी के तीन कोच पटरी से उतर गए। घटना करीब सवा बारह बजे की बताई जा रही है।

                 बिलासपुर पीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार पुरी दुर्ग किन कारणों से पटरी से उतरी इसकी जांच होगी। जनाकारी के अनुसार आज दुर्ग-पुरी करीब दो घंटे बिलंब से चलेगी। फिलहाल घटना स्थल पर लाइन को क्लीयर करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे के बाद दुर्ग जगदलपुर पैसेन्जर को रद्द कर दिया गया है। इसी तरह अन्य गाड़ियों की समय सारणी में थोड़ा बहुत परिवर्तन किया गया है। लेकिन कोई गाड़ी निरस्त नहीं की गयी है।

close