एसईसीएल की सतर्कता अभियान रैली….निबंध प्रतियोगिता का होगा आयोजन..कर्मचारी लेंगे सतर्कता का संकल्प

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— एसईसीएल से मिली जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच मुख्यालय समेत एसईसीएल के समस्त क्षेत्रों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे किया जाएगा। इस दौरान एसईसीेएल के सभी अधिकारी और कर्मचारी सतर्कता जागरूकता की शपथ भी लेंगें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता जागरूकता अभियान के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और महिला कर्मियों के बीच अलग अलग स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागियों को ’’शिक्षितों में भ्रष्टाचार एवं उसके परिणाम’’ पर निबंध लिखना होगा। 30 अक्टूबर को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का विषय ’’क्या आर्थिक स्थिति/गरीबी भ्रष्टाचार को प्रभावित करती है?’’ होगा।

                                  2 नवम्बर को सतर्कता जागरूकता रैली निकाली जाएगी।रैली एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन से शुरू होकर एसईसीएल वसंत विहार खेल मैदान पहुंचेगी। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों-काॅलेजों में चित्रकला, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागिता में जीत हासिल करने वालों को 3 नवम्बर को रविन्द्र भवन में आयोजित सतर्कता जागरूकता समापन अवसर पर अतिथियों के हाथों सम्मानित किया जाएगा। 3 नवम्बर को एसईसीएल मानव संसाधन विकास विभाग, इंदिरा विहार में ’’सतर्कता जागरूकता कार्यशाला’’ और ’’ग्राहक मिलन’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Share This Article
close