विशालकाय रंगोली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने किया मतदान के प्रति लोगों को जागरूक-कलेक्टर नायक

Shri Mi
3 Min Read
रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी) मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् शत्-प्रतिशत् मतदान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए शासकीय लरंगसाय अग्रणी महाविद्यालय रामानुजगंज के छात्र-छात्राओं द्वारा विशालकाय रंगोली,नाटक एवं मतदान गीत के साथ नगर में कैण्डल मार्च निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हीरालाल नायक एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिव अनंत तायल की उपस्थिति बच्चों का हौसला अफजाई की।
मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत नगर में स्कूली छात्र-छात्रओं के द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता रैली निकाली गई, साथ ही शासकीय महाविद्यालय रामानुजगंज के छात्राओं द्वारा सुगम सुघ्घर समावेशी मतदान के थीम पर विशालकाय रंगोली बनाई गई।
इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान एवं हाईस्कूल ग्राउण्ड में 1500 लोगों के द्वारा बल चक्र बना कर मतदान करने की शपथ ली गई तथा मानव श्रृंखला के रूप में पूरे शहर में आकर्षक कैंडल मार्च रैली निकाला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर  ने कहा कि कॉलेज एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने केे लिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आगामी विधानसभा चनाव में अपने
मतदाधिकारी का उपयोग करना है। मतदान के पांच दिन पूर्व व्ही.एल.ओ. के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाता पर्जी का वितरण किया जाएगा। साथ ही मतदाताओं को निमंत्रण के रूप में एक कार्ड दिया जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने को कहा।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में 662 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। पिंक और आदर्श मतदान केन्द्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पिंक मतदान केन्द्रों में केवल महिला मतदान कर्मचारियों कि ड्यूटी लगायी गई है। जहां केवल महिला मतदाता अपना मताधिकारी का उपयोग करेंगी।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखते हुए मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिव अनंत तायल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित जनसमूह से निर्भीक होकर मतदान करने को कहा।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजय किशोर लकड़ा,मतदाता जागरूकता के नोडल अधिकारी डॉ.अभिषेक पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी आई.पी.गुप्ता, साक्षर भारत के सहायक परियोजना समन्वयक ओ.पी.गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कॉलेज एवं स्कूलो के छात्र छात्रओं सहित क्षेत्र के नागरिकगण उपस्थित थे।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close