छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी..बिलासपुर से केवल दो विधानसभा प्रत्याशी का एलान,वहीं 5 प्रत्याशियों के लिए चौथी सूची का इंतजार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर— कांग्रेस ने अपनी सूची का एलान कर दिया है। 37 सूची वाली लिस्ट में बिलासपुर से मात्र मरवाही और मस्तूरी विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा की गयी है। दिन भर लोग कयास लगा रहे थे कि शाम तक 40 प्रत्याशियों वाली सूची का एलान किया जाएगा। लेकिन किन्ही कारणों से तखतपुर,बिल्हा का नाम प्रकाशित नहीं किया गया। फिलहाल बिलासपुर और बेलतरा प्रत्य़ाशियों के नाम के साथ सूची का एलान 29 ,30 या फिर 31 अक्टूबर तक कर दिया जाएगा।

                   जारी सूची के अनुसार मरवाही विधानसभा से कांग्रेस ने गुलाब राज को टिकट दिया है। जबकि मस्तूरी विधानसभा से पुराने यानि  वर्तमान विधायक दिलीप लहरिया को उतारा गया है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले बिलासपुर कोटा और बेलतरा सीट को लेकर राहुल गांधी के सामने प्रदेश के दो नेता में गहमा गहमी हो गयी थी। जिसके कारण बिलासपुर जिले के प्रत्याशियों के नाम एलान में देरी हुई है। बताया जा रहा है कि अभी भी रश्मि सिंह को लेकर ठीक से मंथन नहीं हुआ है। फिलहाल दो दिन बाद बाकी बची 35 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया जाएगा। 

                 कांग्रेस हाईकमान की तरफ से जारी सूची और प्रत्याशी का नाम इस प्रकार है।

close