जब आदित्य अग्रवाल ने कहा…बिलासपुर को मिली विकास कार्यों से पहचान…हमें गर्व है अपने शहरवासियों पर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— देश में बिलासपुर का नाम स्मार्ट सिटी होना गौरव की बात है। बिलासपुर का एक एक नागरिक इस उपलब्धि के लिए बधाई का हकदार है। मंत्री पुत्र आदित्य अग्रवाल ने कस्तूरबा नगर नेहरू नगर महादेव नगर मगरपारा इलाकों में जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि जनसंपर्क संचार क्रांति योजना से डीडी डिजिटल छत्तीसगढ़ की राह आसान हुई है। किसानों का बोनस सीधे उनके खाते में जा रहा है। कांग्रेस का काम चुनाव के समय केवल दिखावा करना मात्र है।
                        अमर अग्रवाल के पुत्र आदित्य अग्रवाल ने सोमवार को कस्तूरबानगर नगर, मगरपारा,राजेंद्रनगर,सिंधी कॉलोनी क्षेत्रों में पहुंचकर घर घर दस्तक दिया। लोगों ने भी आत्मीयता के साथ कान्हा का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान आदित्य ने वार्डवासियों से बातचीत की। इस दौरान आदित्य ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों से जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। लोग संचार क्रांति योजना से जुड़कर सरकारी योजनाओं का फायदा उठा रहे हं। भविष्य में प्रदेश व्यापी संचार क्रांति योजना का सीधा लाभ ग्रामीणों, मजदूरों और किसानों को मिलना निश्चित है।
                                             आदित्य ने बताया कि हमारा प्रदेश कृषि प्रधान है। किसानों का चेहरा धान के समर्थन मूल्य में बृद्धि से खिल गया है। राज्य सरकार ने बोनस का भी ऐलान किया है। कान्हा ने मतदाताओं को बताया कि पिछले 20 सालों मेंं बिलासपुर में विभिन्न विकास कार्य हुए हैं। रेलवे जोन मुख्यालय, एसईसीएल केंद्रीय संस्थान से लेकर जिले को केन्द्रीय विश्वविश्वविद्यालय का तोहफा मिला है। युवाओं को कैरियर निर्माण के लिए उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध हुए हैं।
                 नगर निगम बिलासपुर में विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। मंत्री पुत्र ने कहा कि कांग्रेस के लोग केवल चुनाव के समय काम का दिखावा करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोग पूरे 5 वर्ष ना केवल विकास की इबारत लिखते हैं..बल्कि जनता से जीवन्त संवाद कर उनके सुख दुख में भागीदार भी होते हैं। यही कारण है कि जनता ने हमेशा अमर अग्रवाल को प्यार दिया है।
                 वार्डभ्रमण के दौरान जॉन प्रभारी महेश चंद्र का पूरे,पार्षद संजय यादव, रमेश जायसवाल, पश्चिम मंडल जोन प्रभारी मनीष अग्रवाल, शंभू वाधवानी सह्देव कश्यप, ,शैलेंद्र यादव,अजीत भोगल, सुकांत वर्मा, पार्षद वर्मा संजीत मिश्रा, ,प्रहलाद कोरी, आदित्य तिवारी ,राम अवतार सूर्यवंशी देवेंद्र गोस्वामी प्रशांत चौहान ,मीनाक्षी यादव श्रीमती जमुना यादव समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए।

200 से अधिक लोगों का भाजपा में प्रवेश

Join Our WhatsApp Group Join Now

नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के हाथों आज मुस्लिम समाज के 200 से अधिक महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। सदस्यता लेने वाली सभी महिलाएं तालापारा क्षेत्र से हैं। सभी ने महिलाएं मोहम्मद वसी की अगुवाई में अमर के निवास कार्यालय पहुंचकर भाजपा में सदस्यता की इच्चा जाहिर की थी।  इसी तरह  दक्षिण मंडल क्षेत्र के भाजपा नेता राजेश मिश्रा और अमित तिवारी की अगुवाई में सैकडो युवाओं ने भी भाजपा में निकाय मंत्री के सामने भाजपा के प्रति आस्था जाहिर की। इस मौके पर भाजपा नेता रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि, राकेश तिवारी, ऋषि केशरी, और आदित्य तिवारी समेत अच्छी खआसी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद थे।

close