रामानुजगंज विधानसभा में इसबार फिर भाजपा के लिए जीत की राह आसान नहीं,प्रत्याशी बदलतें ही बिगड़ सकता हैं समीकरण

Shri Mi
2 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)।भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी प्रत्याशि की सूची में रामानुजगंज की प्रत्याशि की घोषणा कर दी है। रामानुजगंज से राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम को टिकट देने की चर्चा के बीच संगठन ने उन्हें चुनाव मैदान में उतरने की अनुमति नहीं दी वहीं रामकिशुन सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दूसरी सूची में रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशि की घोषणा रोक दी गई थी। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम का एकमात्र नाम पैनल में बताया गया था। लेकिन रामानुजगंज विधानसभा से रामकिशुन सिंह व विनय पैकरा ने भी अपनी दावेदारी पार्टी के समक्ष पेस की थी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

राज्यसभा सांसद का आधा कार्यकाल बचे होने के कारण रामविचार नेताम को प्रत्याशी बनाए जाने का मामला राष्ट्रीय कमेटी में पहुंच गया था। पार्टी सूत्रों की मानें तो  राज्यसभा सांसद नेताम को चुनाव में उतारने पर सहमति नहीं बनीं एवं भाजपा ने रामकिशुन सिंह को चुनाव मैदान में उताराने का निर्णय लिया। रामकिशुन सिंह पूर्व में अविभाजित सरगुजा के भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

रामविचार नेताम अपने क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके है। पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बृहस्पति सिंह से मुकाबले में लगभग 11,500 मतों से हार गए थे। कुछ समय बीतने के बाद रामविचार नेताम को राज्यसभा में पहुंचाया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रामानुजगंज विधानसभा के प्रत्याशी की घोषणाएं करने में बहुत विलंब किया गया। लेकिन जीत की राह इतनी आसान नहीं है।

रामानुजगंज विधानसभा में कांग्रेस के कद्दावर विधायक बृहस्पति सिंह के मुकाबले रामविचार नेताम का विकल्प भाजपा में नहीं दिख रहा था। अंततः नेताम के स्थान पर रामकिशुन सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है,लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी के नाम पर एकजुट कर पाना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगी है। वैसे नेताम समर्थक कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close