भाजपा जिला अध्यक्ष ने भरा नामांकन…कहा…रिकार्ड तोड़ मतों से होगी जीत…प्रदेश में रमन का गुड इफेक्ट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रजनीश सिंह ने आज शुभ मुहुर्त के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थक और वकील भी मौजूद थे। इसके पहले रजनीश सिहं साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंंचे। उन्होने नामांकन दाखिल करने से पहले पत्रकारों से भी हल्की फुल्की बातचीत की। बेलतरा विधानसभा रिटर्निग कार्यालय में दाखिल होकर नामांकन फार्म रिटर्निंग अधिकारी को सम्मान के साथ दिया। प्रक्रिया के बाद समर्थकों और नजदीकियों ने रजनीश सिंह को बधाई दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        नामांकन दाखिल के बाद रजनीश सिंह पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होने कहा कि बेलतरा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिलेगी। बेलतरा विधानसभा एक प्रकार से अब परम्परागत भारतीय जनता पार्टी की सीट हो चुकी है। स्थानीय लोगों का जनबरदस्त समर्थन भी मिल रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का गांव गरीब का कल्याण हुअा है। कार्यकर्ताओं की एकता ही हमारी जीत का मंत्र है।

          रजनीश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह की कल्याणकारी योजनाओं का गरीबों का फायदा मिला है। क्षेत्र के लोगों को अब चुनाव के दिन का इंतजार है। मुझे लगता है कि इस बार बेलतरा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की रिकार्ड तोड़ मतों से जीत होगी। रजनीश सिंह ने वरिष्ठ नेताओं और दावेदारों की नाराजगी होने से भी इंकार किया। उन्होने बताया कि सब लोग मिलकर भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम कर रहे हैं। जीत निश्चित होगी। इस दौरान रजनीश ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। बताया पहले सीट तो बांट लें..इसके बाद चुनाव लड़ें। हारने के भी कांग्रेसी तैयार रहें।क्योंकि प्रदेश में इस समय रमन का गुड़ इफेक्ट चल रहा है। रजनीश सिंह ने अपना नामांकन आरओ सौमिल रंजन चौबे को को दिया।

Share This Article
close