कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरजेवाला के तीखे बोल…हर 8 घंटे में 1 आत्महत्या…काले अंग्रेजों की तरह लूट रही भाजपा…हारने से पहले जारी करें माफी पत्र

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर।कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज बिलासपुर में पत्रकार के सामने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होने कहा कि 2000–03 के बीच कांग्रेस सरकार के समय खेती रकबे का विकास किया गया। किसानों को बिजली पानी की सुविधा दी गयी। आज प्रदेश का किसान आत्महत्या के लिए मजबूर है। रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ में प्रति आठ घंटे मे एक किसान की मौत हो रही है। ऐसी स्थिति में प्रदेश के मुखिया को एक पल भी मुख्यमंत्री के पद पर रहने का अधिकार नहीं है।
घोटाला प्रतियोगिता-सवाल जवाब के दौरान सुरजेवाला ने बताया कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में घोटाला करने की जैसे प्रतियोगिता हो रही है। दोनों राज्य के कंश और शकुनी मामा को अब विदाई का असवर आ गया है। दरअसल भाजपा सरकार हार की कगार पर खड़ी है।
आज रात या सुबह टिकट का एलान-15 अगस्त तक टिकट बांटने का एलान किया था..राहुल गांधी 90 प्रतिशत समस्या वाली कहते हैं…आखिर हार के कगार कौन है..भाजपा या कांग्रेस….। सवाल के जवाब में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि स्वीकार करता हूं कि टिकट वितरण में देरी हुई है। इसके लिए पश्चाताप भी है। लेकिन विश्वास के साथ कह सकता हूं…बिलासपुर समेत सभी विधानसभा में साफ सुथरा व्यक्तित्व वाले को टिकट दिया जाएगा। टिकट वितरण के समय तमाम बातों को ध्यान में रखा जाता है। खासकर न्यायधानी से बेहतर दावेदार को मैदान में उतारा जाएगा।
भाजपा नेता अंग्रेजों की तरह-सवाल के जवाब में .कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा की तुलना काले अंग्रेज से की। उन्होने बताया कि भाजपा सरकार और उसके नेता मन,वचन और कर्म से काले हैं।  भाजपा सरकार किसानों के लिए अभिशाप है। बीजेपी के घोषणा पत्र की कॉपी लहराते हुए उन्होने कहा कि बड़े बड़े वादे तो किए गए लेकिन किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया। धान का समर्थन मूल्य और बोनस नहीं देने का आरोप लगाया।
अंधेर नगरी चौपट राजा-सवाल जवाब के दौरान सुरजेवाला ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार पर अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहानी मुफीद है। खुद मुख्यमंत्री का जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र में है। किसान आत्महत्या कर रहा है। बावजूद इसके सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगा। दुख होता है बताने में कि जिस प्रदेश में 8 घंटे में एक किसान आत्महत्या करता है। उस प्रदेश के मुख्यमंत्री को नींद कैसे आती है।
अरपा की दुर्गति-सुरजेवाला ने बताया कि हम सुन रहे हैं कि बिलासपुर में टेम्स की तर्ज पर अरपा का विकास किया जाएगा। कुछ समय पहले आया था तब अरपा को देखा था। अब फिर अरपा को देखने का मौका मिला। अरपा पर दया आ रही है…विकास के नाम पर नदी को नाला बना दिया गया है। लोग अपनी जमीन पर एक दीवार भी नहीं उठा सकते हैं। दरअसल योजनाओं के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है।
जीएसटी के बहाने लूटे-महंगाई के सवाल पर रणदीप ने कहा कि आज पेट्रोल और डीजल का अंतर्राष्ट्रीय कीमत बहुत कम है। बावजूद इसके दाम आसमान छू रहे हैं।   खेती पर टैक्स लगवानी वाली भारत की पहली सरकार है जो खाद पर 5 प्रतिशत,उपकरणों पर 12 प्रतिशत, कोल्ड स्टोरेज में फसल रखने पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया जा रहा है। बीज निगम ने किसानों को नकली बीज बेच डाला है। .बीजेपी घोषणा पत्र नही बल्कि माफी पत्र जारी करें।क्योंकि उनके जाने की बेला आ गयी है।
               एक अन्य सवाल पर सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी के टंग स्लीप पर पनामा पेपर मामले में बयान हुआ। सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय का लिया था नाम। इसमें कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। क्योंकि मध्यप्रदेश में कंश मामा का राज्य चल रहा है।
नक्सल समस्या का उन्मूलन-नक्सल समस्या पर सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय आंध्रप्रदेश में नक्सल समस्या का उन्मुलन हुआ। जब छत्तीसगढ़ में सरकार थी को मात्र चार पांच ब्लाक में ही नक्सल समस्या थी। आज मुख्यमंत्री के गृह जिले तक नक्सलियों पैर पसार लिया है। सरकार बनते ही बीजीएमएफ योजना के तहत नक्सल समस्या का अंत किया जाएगा।
close