कांग्रेस नेता शैलेश का बयान…फैसला जन और सत्ता नेता के बीच…कहा साथियों को मनाउंंगा…सातों विधानसभा में होगी जीत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— बहुत बड़ी चुनौती है। संगठन को मना लूंगा…। लड़ाई जनता के नेता और सत्ता के नेता के बीच है। सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। मुझे टिकट दिया गया…संगठन के विश्वास पर 100 प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस विश्वास के लिए राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला संगठन के साथ युवा नेताओं को धन्यवाद जाहिर करता हूं। हम जिले के सातों विधानसभा सीटों को जीतकर दिखाएंगे। यह बातें बिलासपुर से टिकट मिलने के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय ने कही। पाण्डेय ने कहा कि बिलासपुर की जनता स्थानीय मंत्री से परेशान है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     बिलासपुर विधानसभा सीट से अब निश्चित हो गया है कि कांग्रेस से शैलेश पाण्डेय चुनाव लड़ेंगे। कुल सचिव पद से इस्तीफा देने के बाद शिक्षाविद् से नेता बने शैलेश पाण्डेय ने कहा संगठन ने विश्वास किया। इसके लिए आभार जाहिर करता हूं। उन्होने कहा कि चुनौती बड़ी है। लड़ाई जननेता और सत्ता नेता के बीच है। लेकिन जीत जन की ही होगी।

                पत्रकारों से सवाल जवाब के दौरान शैलेश पाण्डेय ने कहा कि मैं पुनिया.कलिता,अरूण उरांव, चंदन यादव,समेत जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी,नरेन्द्र बोलर,समेत युवा संगठन,विद्यार्थी संगठन,पार्षद दल और महामंत्री अटल श्रीवास्तव के सहयोग से संगठन ने मुझ पर विश्वास जाहिर किया है। विश्वास पर खरा उतरूंगा।

                 टिकट की ब्रिकी हुई है या वितरण हुआ है…सवाल के जवाब में शैलेश ने कहा कि बिक्री की बात निराधार है। निष्पक्षता से टिकट का वितरण किया गया है। टिकट वितरण में पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा गया है। कोई कुछ कहे लेकिन निर्णय उचित लिया गया है।

    जिस विधानसभा से चुनाव में उतरने जा रहे हैं…पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ हुई है। सवाल के जवाब में शैलेश ने कहा कि नाराजगी क्षणिक है। सबका एक दूसरे से लगाव रहता है। दावेदार बहुत होते हैं..बिलासपुर से भी कई दावेदार थे…। हमारे बगल में भी एक दावेदार खड़ी हैंं। सबकी इच्छा चुनाव लड़ने की होती है। चुनाव संगठन लड़ता है। संंगठन ही फैसला करता है कि कौन चुनाव लड़ेगा। नाराजगी को दूर किया जाएगा। लोग भावावेश में आकर थोड़ी देर नाराज हो सकते हैं…लेकिन परिवार में नाराजगी बहुत दिनों तक नहीं रहती। अटल श्रीवास्तव और संगठन के नाराज नेताओं को मनाया जाएगा। और समर्थन भी मिलेगा।

                        चुनौती क्या है…सगंठन से खिलाफत की या विधानसभा चुनाव की….जवाब में शैलेश ने कहा संगठन ने टिकट दिया है..खिलाफत की चुनौती का सवाल ही नहीं उठता है। नाराज भाइयों को मनाना हमारा काम है…नाराजगी भी दूर होगी। चुनौती इस बात की है कि लड़ाई जन नेता और सत्ता नेता के बीच है। संगठन के साथ चुनौती का सामना किया जाएगा। बिलासपुरवासी जनता के नेता का साथ देंगे।

              क्या मुद्दा लेकर जनता के बीच जाएंगे…शैलेश ने बताया कि शहर बरबाद हो चुका है। मुद्दा ही मुद्दा है…। मैदान में तो आने दो…कांग्रेस के सिपाही एक एक मुद्दा जनता तक पहुंचा देंगे। कुल योग यह है कि बिलासपुर को सत्ता नेता ने बरबाद कर दिया है। अब जनता निर्णय लेने वाली है। जनता की समस्या को दूर करना ही हमारा लक्ष्य है। यही लक्ष्य कांग्रेस को जिताएगी। शैलेश ने दावा किया कि केवल बिलासपुर ही नहीं..बल्कि हम जिले की सारी सीटें जीतेंगे।

          इस दौरान टिकट मिलने की खुशी में शैलेश पाण्डेय के समर्थकों ने निवास के सामने जमकर आतिशबाजी की। जीत का दावा भी किया।

close