CM की मौजूदगी में दिग्गजों ने भरा नामांकन..सियाराम ने कराया आधा घण्टा इंतजार…डॉ.रमन ने कहा…जीतेंगे 65 से अधिक सीट

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अमर अग्रवाल,धरमलाल कौशिक,डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी,रजनीश सिंह,हर्षिता पाण्डेय,अर्चना पोर्ते ने नामांकन दाखिल के पहले और बाद में मुख्यमंत्री से आशीर्वाद भी लिया। नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होने कहा कि भाजपा इस बार रिकार्ड सीटों से सरकार बनाएंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दिए लक्ष्य 65 से अधिक सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                        आज मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रत्याशियों के साथ खड़े नजर आए। इस दौरान नेताओं से औपचारिक बातें भी होती रहीं। मुख्यमंत्री रमन सिंंह अमर अग्रवाल के साथ रिटर्निंग अधिकारी पी.दयानन्द के सामने खड़े होकर नामांकन दाखिल कराया। इसके बाद बारी बारी से सभी प्रत्याशियों के साथ मुख्यमंत्री रिटर्निंग अधिकारियों के कक्ष में गए। सभी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल के बाद सीएम से आशीर्वाद लिया। सीएम ने सभी प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं भी दी।

आधे घण्टे करना पड़ा इंतजार   

                 जब मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का नामांकन दाखिल कराने गए तो….उस समय

 बिल्हा से जनता कांग्रेस प्रत्याशी सियाराम कौशिक जब रिटर्निंग अधिकारी के कोर्ट में  नामांकन की औपचारिकता पूरी कर रहे थे। ठीक उसी समय मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह धरमलाल का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे। इस समय अमर अग्रवाल भी मौजूद थे। सीएम को कमरे के बाहर करीब 20 से 30 मिनट का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान सीएम अमर और धरम के साथ पार्टी के बारे में चर्चा करते नजर आए। जब सियाराम कमरे से बाहर निकले तो सीएम के साथ धरमलाल और अमर अन्दर प्रवेश किया। धरमलाल ने नामांकन दाखिल कर सीएम से आशीर्वाद लिया। इंतजार के दौरान मुख्यमंत्री काफी थके हुए भी नजर आए।

65 प्लस का टारगेट

                    नामांकन दाखिला के बाद सीएम ने दावा कि बिलासपुर जिले की सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 65 सीट से अधिक सीट हासिल कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा। चारो तरफ भाजपा की लहर है। डॉ.रमन सिंह न बताया कि कांग्रेस की कलह सामने आ गयी है। जनता कांग्रेसियों को जल्द ही फैसला देने वाली है। आज प्रत्याशियों के साथ नामांकन दाखिल किया गया है।

काशी साहू चूक गए

मुख्यमंत्री ने सभी 6 प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने के बाद शुभकामनाएं दी। इस दौरान कोटा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी काशी साहू नजर नहीं आए। जिसे लेकर लोगों में चर्चा बनी रही।

close