अब होगा बीस दिन बनाम बीस साल का मुकाबला…स्थानीय मंत्री को हराना लक्ष्य…और बनाएंंगे सरकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर– आज बहुप्रीक्षित बिलासपुर सीट से शिक्षाविद् कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के अन्दर से बाहर तक जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। खासकर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव समेत कमोबेश सभी कांग्रेसी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। शैलेश और अटल ने कहा कि कांग्रेस बहुत बड़ा परिवार है। जाहिर सी बात है कि विभिन्न विचारधाराओं के लोग इसमें शामिल है। सबके अपने अलग अलग विचार हो सकते हैं। विचारों और भावनाओं का हमारा यहां सम्मान होता है। कल की बात कल पर गयी। अब मिलकर भाजपा को हराना है। अब लडाई बीस दिन बनाम बीस साल है। बिलासपुर में हर हालत में कांग्रेस की जीत होगी। इस दौरान कांग्रेस के सभी प्रत्याशी एकत्रित होकर फोटो खिंचवाया। कोटा विधानसभा के प्रत्याशी विभोर सिंह भी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    आज कांग्रेसी प्रत्याशियों ने एक साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। जमकर भीड़ देखने को मिली। वे लोग भी नजर आए जिन्होने एक दिन पहले कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। कुछ नेता जरूर नजर नहीं आए लेकिन कांग्रेस महामंत्री ने कहा कि हमारे यहां लोग अपनी भावनाओं को जाहिर करने से परहेज नहीं करते हैं। यह जरूरी भी है..फिलहाल हमारा लक्ष्य कांग्रेस को जीतना है। आज से मंत्री और भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।

                     जब कांग्रेस नेता शैलेश पाण्डेय नामांकन दाखिल करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कांग्रेसियों का जमकर हुजूम देखने को मिला। एक दिन पहले तक विरोध करने वाले नेताओं ने कहा कि कल की बात कल पर गयी। अब मिलकर स्थानीय मंत्री को हराने का समय आ गया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। ।

  सभी प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

आज बिल्हा से राजेन्द्र शुक्ला, कोटा से विभोर सिंह,बिलासपुर से शैलेश पाण्डेय, बेलतरा से राजेन्द्र साहू डब्बू, मस्तूरी से दिलीप लहरिया,ने एक साथ नामांकन दाखिल किया। सभी ने विनिंग सिंबाल दिखाकर प्रदेश सरकार को ललकारा। एक साथ फोटो खींचाकर एकता का परिचय देने का भी प्रयास किया।इस दौरान विजय केशरवानी और नरेन्द्र बोलर,धर्मेश,मनोज तिवारी,अरविन्द शुक्ला भी मौजूद थे।

प्रस्तावक बने अटल श्रीवास्तव…शैलेश पाण्डेय की पत्नी भी मौजूद

शैलेश जब नामांकन दाखिल करने पहुंचे तो कयास लगाया जा रहा था कि अटल श्रीवास्तव नहीं आएंगे। लेकिन सारे कयासों पर अटल ने पानी फेर दिया। उन्होने ना केवल मीडिया को जवाब दिया। बल्कि रिटर्र्निंग अधिकारी के सामने आकर शैलेश पाण्डेय का प्रस्ताव भी बने। इस दौरान शैलेश पाण्डेय की पत्नी भी विशेष रूप से मौजूद थीं।

close