मिस्त्री पर चाकू से जानलेवा हमला…पिकनिक बनाने गए थे आरोपी…पांचो गिरफ्तार…307 का मामला दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—चांपी जलाशय पिकनिक मनाने गए पांच साथियों ने मिस्त्री पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। पांचो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

.

                एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि रतनपुर थाना क्षेत्र के चांपी जलाशय में बीते दिन 8 अक्टूबर को  पांच साथी पिकनिक मनाने गए। सभी आरोपी खानपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों के नाम सुन्दर,कमलेश,राकेश,राजेश और अरूण है। सभी पांचो शाम को पिकनिक मनाकर दो मोटर सायकल से सवार होकर लौट रहे थे। शिकायत कर्ता संदीप यादव और देवकुमार के घर के सामने चापी जलाशय चौक पर मोटर सायकल खड़ी कर गाली गलौच करने लगे।जिससे महिलाओं को परेशानी महसूस हुई।

                पेशे से मिस्त्री संदीप यादव ने गाली गलौच कर रहे लोगों से चुप रहने को कहा। साथ ही घर के सामने लड़ाई झगड़ा करने से मना भी किया। संदीप ने सभी लोगों से मौके से जाने के लिए दबाव बनाया। इससे नाराज होकर पांचो साथियों ने मिस्त्री संदीप यादव को जान से मारने की नीयत से दौड़ाया। और पीछे से पीठ में छुरा भोंक दिया। घायल मिस्त्री को बचाने संतवंतिन बाई, मिस्त्री का भाई देवकुमार और आस पास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे।

                           आरोपियों ने संतवंतिन बाई और देवकुमार को भी पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। घायल मिस्त्री संदीप,संतवंतिन बाई और देवकुमार को अस्पताल दाखिल कराया गया। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को भी धर दबोचा।

                 आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 147, 452 और 307 का मामला दर्ज न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने जानलेवा हमला के दौरान प्रयोग किए गए चाकू को भी जब्त कर लिया है।

close