शैलेश का जनसम्पर्क…कहा…चलने लगी बदलाव की बयार…धोखे में नहीं आएगी जनता..पत्नी ने भी किया संपर्क

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय ने आज एक से पांच तक के वार्ड का भ्रमण किया। जनता से सेवा करने का अवसर मांंगा। जनसम्पर्क के दौरान जनता और पत्रकारों को बताया कि भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। शहर की जनता स्मार्ट सिटी के धोखे में नहीं आने वाली है। क्योंकि जनता ने भारतीय जनता पार्टी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है।
                  बिलासपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे ने रविवार को नेहरू नगर कुदुदंड कस्तूरबा नगर सिंधी कॉलोनी और मंगला में जनसम्पर्क किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता जनार्दन से जीत का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं और जनता ने शैलेश पाण्डेय का स्वागत भी किया। शैलेश पांडे ने बताया कि जनसंपर्क अभियान में जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। जिले और प्रदेश की जनता इस बार बदलाव चाहती है। पूरा विश्वास है कि इस बार बदलाव होकर रहेगा। शहर और प्रदेश की जनता ने फैसला कर लिया है कि भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। अभियान में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस में आस्था जाहिर कर रहे हैं।
            शैलेश ने बताया कि लोगों के मन में  भाजपा सरकार और बिलासपुर की दुर्दशा को लेकर बहुत आक्रोश है। वार्डों में जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा और महिलाओं ने भाजपा सरकार और बिलासपुर बदहाल बिलासपुर की व्यथा सुनाते हुए कहा कि शहर अब गांव के रूप में तब्दील हो गया है। सीवरेज से बिलासपुर शहर को पूरी तरह से खोखला हो चुका है। गंदी नालियां, सड़कों पर पसरी गंदगी, धूल मिट्टी ,पानी की कमी, समेत हजारों ऐसी समस्याएं जो 20 साल से जस की तस बनी हुई हैं। जनता चाहती है कि बदलाव हो और नेतृत्व कांग्रेस पार्टी को सौंपा जाए।
                                   जनसंपर्क के दौरान शैलेश पांडे के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, युवा  और महिलाएं नेत्रियां भी नजर आयीं।
शैलेश पांडे की पत्नी रितु पांडे ने भी किया जनसंपर्क
                कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय की पत्नी ऋतु पाण्डेय ने भी महिला विंंग के साथ जनता से सम्पर्क किया। ऋतु पाण्डेय ने कुम्हारपारा मगरपारा समेत क्षेत्र के सभी वार्ड वासियों से कांग्रेस को समर्थन देने के लिए कहा। जनता के बीच बारी बारी से क्षेत्र की समस्याओं को तर्क के साथ रखा। ऋतु ने दावा किया कि लोगों ने भी समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार बदलने की मंशा जाहिर की है।
close