अमर को सिख समुदाय ने दिया सरोपा…मंत्री पुत्र ने की सिटी बस की यात्रा…पत्नी बहन और चाची ने मांगा समर्थन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। प्रत्याशियों का जनसम्पर्क अभियान व्यापक स्वरूप में पहुंचने लगा है। आज निकाय मंत्री अमर अग्रवाल और उनकी पत्नी और बेटे ने अलग-अलग ठिकानों पर मोर्चा संभाला। अमर अग्रवाल ने गुरूद्वारा पहुंचकर आशीर्वाद लिया तो आदित्य अग्रवाल ने सिटी बस और रेलवे यात्रियों से संपर्क किया। शशि अमर अग्रवाल ने और महिला परिजनों ने वार्ड 15 और 16 का चक्कर लगाया।
                        भाजपा नेता और निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के पुत्र ने सोमवार को रेलवे स्टेशन में संपर्क किया। ऑटो और रिक्शा चालकों से समर्थन मांगा। आदित्य ने स्टेशन में दुकानदारो, कुली, रेलकर्मियों के अलावा रेल यात्रियो से भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में मतदान के लिए कहा। किन्नर समूह से मुलाकात कर पिता के लिए आशीर्वाद मांगा।
                        जनसम्पर्क दौरान आदित्य ने भाजपा शासन की उपलब्धियों को मतदाताओं से साझा किया। उन्होने कहा कि परिवहन सुविधाओं का बिलासपुर में लगातार विस्तार हो रहा है। बिलासपुर 400 वर्ष पुराना शहर है। इसका विकास प्रदेश के दूसरे बड़े शहर के रूप किया जा रहा है।
             आदित्य अग्रवाल सिटी बस यात्रियों के साथ तारबहार, सीएमडी चौक होकर पुराना बस स्टैंड तक यात्रा की। सिटी बस यात्रियों से भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन की अपील की।
भाजपा में महिलाओं का सम्मान
               शशि अमर अग्रवाल ने परिजनो और महिला मोर्चा के साथ मदर टेरेसा, साकेत विहार, लक्ष्मीबाई नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर समेत वार्ड 15 और 16 का भ्रमण किया। शशि अग्रवाल ने कहा कि इस चुनाव में महिलाओं की भूमिका निर्णाय होगी।
                       जनसम्पर्क में अमर की चाची सुशीला अग्रवाल भी शामिल हुई। उन्होंने बताया कि अमर बहुत मेहनती और सुलझे हुए इंसान है। इसलिए जनता हमेशा उन्हें आशीर्वाद देगी। बड़ी बहन शारदा गोयनका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं की सफलता और सहभागिता की दर किसी भी अन्य पार्टी से ज्यादा हैं। डॉ रमन सिंह जनता के आशीर्वाद से चौथी बार सरकार बनाएंगे। बिलासपुर की जनता अमर को पांचवी बार चुनाव जीताएगी।
सर्वधर्म समभाव वाला शहर 
                  अमर अग्रवाल ने विकास नगर, 27 खोली, गुरूद्वारा में मत्था टेकने के बाद जनसम्पर्क शुरू किया। इस दौरान समाज के लोगों ने अमर अग्रवाल को सरोपा भेंटकर अभिनंदन किया। जनसम्पर्क अभियान कुदुदण्ड, गायत्री मंदिर, नेहरूनगर, जनता क्वार्टर, जब्बल गली, नर्मदा नगर, शांति नगर होते हुए सिद्धशिखर पहुंचा। ठेठाडबरी में अमर ने एक एक मतदाताओं से आर्शीवाद मांगा। उन्होने कहा कि बिलासपुर सर्वधर्म समभाव वाला शहर है। यहां जाति पांति करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्हें ब्राम्हण समाज का खुलकर समर्थन मिल रहा है। शहरवासियों को छद्मवेषियों से सावधान रहने की जरूरत है।
close