गुरू बालदास ने जनता से कहा…राजेन्द्र युवा,ईमानदार और जुझारू नेता…जीताकर बनाएंगे कांग्रेस सरकार

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—बिल्हा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला के पक्ष में सोमवार को सतनाम सेना प्रमुख बाबा गुरू बालदास ने जनता से समर्थन मांगा। गुरू बालदास ने  पथरिया ब्लाक में आयोजित आम सभा को भी संबोधित किया। बालदास ने कहा कि वक्त बदलाव का है। बदलाव के साथ चलना हर व्यक्ति जिम्मेदारी है। अन्यथा जमाना आगे निकल जाएगा और हम बहुत पीछे छूट जाएंगे।
                      पथरिया ब्लाक में सतनाम सेना प्रमुख बाबा गुरू बालदास ने आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने जनता और समर्थकों को बताया कि वक्त बदलाव का है। बदलाव के साथ चलना हमारी जिम्मेदारी भी है और बुद्धिमानी भी। पिछले पन्द्रह सालों से हमने जो नुकसान झेला है। उसका बदला लेने का समय आ गया है। प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है। इसे महसूस करना होगा। जनता को खासकर बिल्हा विधानसभा वासियों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना होगा। अधिकार और हुकूक पाने के लिए राजेन्द्र शुक्ला का समर्थन सभी को करना होगा।
     गुरू बालदास ने बताया बिल्हा विकास की राह में बहुत पीछे छूट गया है। अभी तक सभी विधायकों ने जनता को धोखे में रखकर केवल अपना स्वार्थ साधा है। अब ऐसा नहीं होना चाहिए। राजेन्द्र शुक्ला योग्य पढ़े लिखे और सुलझे जमीन से जुड़े युवा नेता हैं। सबको साथ लेकर चलने की काबिलियत भी है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उनका समर्थन करें। इस दौरान राजेन्द्र शुक्ला ने भी जनता से समर्थन मांगा।
                           कार्यक्रम में कांग्रेस के स्टार प्रचारक सतनाम सेना प्रमुख बाबा गुरु बालदास के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला, समेत बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दिवाकर,पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष नेतराम साहू और जिला,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी,नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
close