गोपाल राय ने कहा…अब तक नहीं बांटी गयी बीमा राशि…चुनाव व्यवस्था पर जताई चिंता…कहा…भाजपा के खिलाफ लहर और कांग्रेस कमजोर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— जिस प्रदेश में कोयला,हीरा,बाक्साइट,लोहा की भरमार हो। उत्पादन इतना की देश विदेश को सप्लाई करता हो। नदियों की जाल हो…धान की भरपूर पैदावार हो। सुनकर आश्चर्य होता है कि प्रदेश एक बहुत बड़ी युवा आबादी बेरोजगारी का शिकार हो। यह बातें दिल्ली सरकार के श्रम मत्री गोपाल राय ने कही। गोपाल राय ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रदेश में भाजपा के खिलाफ लहर है। कांग्रेस से जोगी के हटने के बाद कांग्रेस पार्टी कमजोर हो गयी है। आम आदमी पार्टी का बेहतर प्रदर्शन होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने पथरिया चुनावी सभा में रवाना होने से पहले पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होने बताया कि इस समय छत्तीसगढ़ में भाजपा के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश और परिवर्तन की लहर है। आम आदमी पार्टी को जबरदस्त समर्थन भी मिल रहा है। उन्होने बताया कि कांग्रेस टूटने के बाद कमजोर हो चुकी है। अब विकल्प केवल आम आदमी पार्टी रह गयी है। जाहिर सी बात है कि हम सरकार बनाने की स्थिति में पा रहे हैं।

     गोपाल राय ने पहले चरण के मतदान में चुनाव आयोग की लापरवाही की तरफ इशारा किया। उन्होने बताया कि अकेले भानुप्रतापपुर में वोटिंग के ठीक पहले 100 से अधिक ईव्हीएम खराब हो गयी। वोटिंग में चार घंटे कम हो गए। जाहिर सी बात है कि शक तो सबको होगा। चुनाव आयोग को अपनी व्यवस्था पर पुनर्विचार की जरूरत है।क्योंकि पहले चरण में कुल 500 ईव्हीएम खराब हो गयी थी। सभी जगह समय के बाद और समय से पहले वोटिंग बंद कर दी गयी है।

              इसे दौरान गोपाल राय ने आम आदमी पार्टी के मैनूफिस्टों को पेश किया। उन्होने कहा कि प्रदेश के एक एक किसान का 26 सौ रूपए प्रतिक्विंटल के हिसाब से धान खरीदा जाएगा। किसानों के बच्चों को रोजगार दिया जाएगा। जिस धरती पर कोयला,हीरा,लोहा,बाक्साइट की भरमार है..वहां के किसी भी युवा को बेरोजगारी से परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पलायन पर रोक लगेगा। रोजगार पर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। मोहल्ला क्लिनिक,गांव क्लिनिक की व्यवस्था होगी। शराब पर पूर्णबंदी रहेगी।

सवाल के जवाब में गोपाल राय ने अन्ना के आंदोलन को हाईजैक करने से इंकार किया। उन्होने कहा कि प्रदेश का एक एक मतदाता अन्ना हजारे और अरविन्द केजरीवाल है। दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी परिवर्तन होकर रहेगा।

सवाल जवाब के दौरान गोपाल राय ने फसल बीमा के साथ बिल्हा भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अपने विधानसभा के किसानों को बीमा राशि नहीं दिलवा पा रहे हैं। ऐसी सूरत में यहां के नेताओं और किसानों की स्थिति को आसानी से समझा सकता है। मजेदार बात है कि दिल्ली में सरकार चेक सिस्टम से किसानों के नुसकान हैण्ड टू हैण्ड करती है। लेकिन छत्तीसगढ़ में इस कदर भ्रष्टाचार है कि किसान बद से बदतर स्थिति में पहुंच गया है।

गोपाल राय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जनता की मांग पर ना केवल शराब को बंद करेंगे। बल्कि मांग के अनुसार शासकीय सेवाओं को कर्मचारी घर घर पहुंचाएंगे। इस दौरान बिल्हा प्रत्याशी जसबीर सिंह,बिलासपुर प्रत्याशी शैलेश आहुजा,बेलतरा प्रत्याशी अरविन्द पाण्डेय समेत अन्य प्रत्याशी भी मौजूद थे।

close