योगी आदित्यनाथ ने कहा…कांग्रेसी मंदिर विरोधी…नक्सल समस्या का दिया जन्म…चौथी बार बनेगी भाजपा सरकार…मनहरण पाण्डेय को भी किया याद

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर—-उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तखतपुर विधानसभा प्रत्याशी हर्षिता पाण्डेय के समर्थन में हजारों की भीड़ को संबोधित किया। चुनावी सभा संबोधन से पहले योगी आदित्यनाथ ने जैन इन्टनेशनल स्कूल से सकरी स्थित चुनावी मैदान के बीच रोड शो भी किया। योगी आदित्यनाथ का हेलीकाफ्टर करीब सवा घण्टे देरी के बाद जैन इन्टरनैशनल स्कूल स्थित हैलीपेड पर उतरा। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रत्याशी के साथ आदित्यनाथ चुनावी सभा के मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होने बार बार दुहराया कि छत्तीसगढ़ ना केवल भगवान राम का ननिहाल है। बल्कि वनवास के समय उनका ज्यादातर समय छत्तीसगढ़ में ही बीता। पिछले पन्द्रह सालों में डॉ.रमन सिंंह की सरकार ने विकास की गंगा बहाई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 65 प्लस का टारगेट रखा है। इसमें एक सीट तखतपुर विधानसभा से हर्षिता पाण्डेय का भी है। योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में स्वर्गीय मनहरणलाल पाण्डेय को याद किया। साथ ही कांग्रेस पर जमकर तंज करने के साथ निशाना भी साधा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                       करीब डेढ़ घंटे की देरी से भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर्षिता पाण्डेय के समर्थन में सकरी स्थित चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। इसके योगी पहले योगी आदित्यनाथ ने जैन इन्टरनैशनल स्कूल के हैलीपेड से चुनावी सभा स्थल तक रोड शो किया। सभा को सबसे पहले तखतपुर भाजपा प्रत्याशी हर्षिता पाण्डेय ने संबोधित किया। हर्षिता पाण्डेय ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड हजारों की भीड़ के सामने रखा।

प्रदेश की बदल गयी तस्वीर

           हजारों की संख्या में भीड़ को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। वनवास के समय भगवान का ज्यादातर समय छत्तीसगढ़ में बीता। मुझे छत्तीसगढ़ की धरती और डॉ.रमन सिंह के विकास कार्यों से बेहद लगाव है। अविभाज्य मध्यप्रदेश के समय छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य हुआ करता था। पिछले पन्द्रह सालों में भाजपा की रमन सरकार ने ना केवल प्रदेश का तस्वीर बदला है। बल्कि विकास की गंगा भी प्रवाहित किया है। गरीब,मजदूर,किसान सभी की डॉ.रमन सिंंह बिना थके सेवा कर रहे है।

योजनाओं की तारीफ

              योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में केन्द्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को भी गिनाया। उन्होने कहा कि एमएसपी दर पर सबसे धान की खरीदी रमन सरकार कर रही है। आदिवासी गरीबों के लिए सस्ते दर पर रमन सिंह अनाज दे रहे हैं। उज्जवला योजना का सर्वाधिक लाभ छत्तीसगढ़ को निशुल्क मिला है। प्रदेश में संचार क्रांति का डॉ.रमन सिंह ने सूत्रपात किया है। फसल बीमा का सर्वाधिक लाभ भी प्रदेश सरकार ने किसानों को दिलाया है। शायद ही देश का ऐसा कोई प्रदेश हो जहां..इतना विकास हुआ हो। जितना रमन सिंंह ने छत्तीसगढ़ में किया है।

नक्सल समस्या कांग्रेसियों की देन

                              भाषण में योगी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने ही नक्सल समस्या को जन्म दिया। एक दौर था कि किसान आत्महत्या कर रहे थे। लेकिन भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश में इस प्रकार की वारदात अब सुनाई नहीं देती है। सस्ते दर पर खाद बीज दिया जा रहा है। धान की रिकार्ड तोड़ पैदावार हो रही है। सरकार धान के एक एक दाने को खरीद रही है।

            योगी आदित्यनाथ ने कहा देश में स्वच्छता अभियान का अलख जगा है। चारो तरफ तेजी से विकास हो रहा है। इस दौरान आदित्यनाथ ने भाजपा नेता स्वर्गीय मनहरणलाल पाण्डेय को भी याद किया। उन्होने कहा कि जब भाजपा अपनी पहचान की तलाश कर रही थी..मनहरण लाल पाण्डेय ने झण्डा बुलन्द किया। विधायक मंत्री बने। तखतपुर क्षेत्र में विकास की इबारत लिखी। विधानसभा के लोग आज भी मनहरण लाल पाण्डेय को बहुत ही आदर से याद करते हैं। आज पाण्डेय जी की बेटी और भाजपा नेत्री हर्षिता मैदान में है। मुझे पूरा भरोसा है कि यहां कि जनता ना केवल हर्षिता को जीताएगी..बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के 65 प्लस के सपनों को साकार भी करेगी।योगी ने हर्षिता पाण्डेय की कार्यशैली की भी तारीफ की। उन्होने बताया कि हर्षिता महिला आयोग की अध्यक्ष रहते हुए जनता से सीधा सम्बाद कर सुख दुख में भागीदारी रही हैं।

कांग्रेस राम और मंदिर विरोधी

                आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस ने हमेशा मंदिर और राम का विरोध किया। फिर भी मंदिर बनेगी। यदि कांग्रेस सरकार होती तो प्रयागराज,अयोध्या का नाम नहीं बदलता। रायपुर में भगवान राम की मूर्ति स्थापित नहीं होती। यदि भाजपा की सरकार नही होती तो प्रदेश का विकास भी तेजी से नहीं होता। इस बार भाजपा की चौथी बार सरकार भी बनेगी। प्रदेश का विकास भी तेजी होगा।

तीन हजार से अधिक भीड़

      योगी आदित्यनाथ को सुनने करीब तीन हजार से अधिक भीड़ देखने को मिली। दर्शक दीर्घा से उन्होने जमकर ताली बटोरी। जयश्री राम के नारे भी लगे। योगी आदित्यनाथ सबसे भाजपा प्रत्याशी को जीतने और चौथी बार सरकार बनाने की अपील की।

close