60 सालों तक उड़ाया गरीबी का मजाक…15 सालों में हुआ विकास…नुक्कड़ सभा में जमकर बरसे भाजपाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया…60 साल बीतने के बाद भी गरीबी नहीं हटी। पिछले पन्द्रह सालों में मोदी और रमन सरकार में गरीबों का कल्याण हुआ है। बिलासपुर में शांति सौहार्द और अमन का वातावरण है। लेकिन कुछ लोगों को अमन चैन पसंद नहीं। माहौल को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। यह बाते शशि अमर अग्रवाल ने कही।  किलावार्ड में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेसियों पर जमकर निशाना साधा। कहां नक्सल समस्या से लेकर मंदिर समस्या तक केवल और केवल कांग्रेसी ही जिम्मेदार हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अमर अग्रवाल की धर्मपत्नी संपर्क अभियान में परिजनों के साथ सरकंडा  क्षेत्र पहुंची।  डोर टू डोर जनसंपर्क कर वोट मांगा। शशि अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए समर्थन का आग्रह किया। पश्चिम मंडल जोन में विकासनगर, विष्णु नगर कुदुदंड, जब्बल गली में जनसंपर्क के दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने शशि अग्रवाल और परिजनों का आत्मीय स्वागत किया। माल्यार्पण कर नारियल भेंट किया।  अग्रवाल की बड़ी बहन शारदा गोयंका ने कहा कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया। 60 साल बाद भी गरीबों की स्थिति जस की तस बनी रह गयी। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लोगों के जीवन में परिवर्तन आया।  डॉक्टर रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गरीबों के हितों में अनेक कल्याणकारी काम किए। राज्य में चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी के आशीर्वाद और स्नेह की आवश्यकता है।

किलावार्ड में नुक्कड़ सभा

                         भाजपा नेताओं ने किलावार्ड में नुक्कड़ सभा कर पिछले पन्द्रह सालों का हिसाब किताब दिया। भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि विपक्षियों के पास विकास कार्यो का कोई जवाब नहीं। टिकट एलान के बाद कांग्रेसियों में घमासान है। जितने दावेदार थे..उनके रास्ते अब अलग अलग हो चुके हैं। टिकट मिलने के पहले तक एकता दिखाई देती थी। अब अपने में ही सिरफोड़ रहे हैं।
               सुरेंद्र गुम्बर  ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने रिकॉर्ड उपलब्धियां शिक्षा स्वास्थ उद्योग सेवा कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की है। विकास की बुनियाद पर चौथी बार डॉक्टर रमन सिंह की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर युवा मोर्चा प्रभारी रोहित मिश्रा ने कांग्रेसियों पर करारा प्रहार किया। रोहित ने कहा कांग्रेसी भगवान राम पर विश्वास नहीं रखते। ऐसे में उनके मुंह से रामराज की बातें हास्यस्पद है।
close