विधानसभा चुनाव:एमपी में करीब डेढ़ लाख व्यक्तियों पर की गई प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही,वही सम्पत्ति विरूपण के इतने प्रकरण दर्ज

Shri Mi
1 Min Read

Chhattisgarh Election, First Phase Election, Contestant In First Phase, Bjp, Congress, Chhattisgarh Janta Congress, Ajit Jogi,भोपाल।आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद प्रदेश में 6 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 1 लाख 50 हजार 855 व्यक्तियों पर प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई है। इसी दौरान 43 हजार 340 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। साथ ही 4 हजार 225 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं और 2 लाख 61 हजार 513 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं।सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 17 लाख 96 हजार 34 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इनमें से 17 लाख 42 हजार 20 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 13 लाख 45 हजार 979 प्रकरण पंजीबद्ध कर 13 लाख 11 हजार 981 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 4 लाख 50 हजार 55 प्रकरण पंजीबद्ध कर 4 लाख 30 हजार 39 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। इसी अवधि में वाहनों के दुरूपयोग पर 12 हजार 270 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close