महारानी कृतिदेवी ने मोहम्मद अकबर को दिया समर्थन,निर्दलीय चुनाव मैदान में थी

Shri Mi
1 Min Read

कवर्धा।गुरुवार को कवर्धा विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी व रियासत की महारानी कृति देवी ने कांग्रेस के मोहम्मद अकबर को समर्थन दे दिया है और वो कवर्धा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव नही लड़ेंगी. कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देते हुए महारानी ने कहा कि प्रदेशवासियों के हित के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी है, इसलिए मैंने कांग्रेस को समर्थन दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बता दे कि राजा योगेश्वर राज सिंह ने भी कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर पंडरिया विधानसभा से नामांकन भरा था। राजपरिवार के दो विधानसभा से नामांकन भरने के बाद से कांग्रेस मान मनौव्वल में जुट गई थी।

बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव राजपरिवार को मनाने कवर्धा पहुंचे थे। टीएस सिंहदेव के मनाने के बाद राजा योगेश्वर राज सिंह ने नाम वापसी के अंतिम दिन अपना नामांकन वापस ले लिया था, लेकिन महारानी ने पर्चा वापस नहीं लिया था।

वरिष्ठ नेताओं के मनाने के बाद आज महारानी ने कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया है.

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close