सवाल जवाब में उलझे दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेसियों को कहा-मानसिक दिवालिया,आप को गुंडा…बताया बनेगी चाउर बाबा की सरकार

Shri Mi
6 Min Read

बिलासपुर— दिल्ली सांसद मनोज तिवारी आज अपने जवाब और पत्रकारों के जवाब में उलझ गए। उन्होने कहा कि पहली बार देखने को मिल रहा है कि पन्द्रह साल शासन के बाद भी रमन सिंह जनता में हद से ज्यादा लोकप्रिय हैं। लोग उन्हें चाउर वाले बाबा कहते हैं। इतनी लोकप्रियता मुझे कभी नहीं देखने को मिली। चौथी बार सरकार बनाने के लिए बिलासपुर से भी जीतना जरूरी है। जिले से ज्यादा से ज्यादा सीट मिलेगी ऐसी हमें उम्मीद है। इस दौरान मनोज तिवारी सोनिया गांधी पर छठ पूजा को लेकर दिए बयान पर घिर गए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

मनोज तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ में भाजपा की लहर है। हर तरफ चाउर वाले बाबा की धूम है। भाषणों में रमन सिंह का नाम आते ही लोग ताली बचाने लगते हैं। सुनकर और देखकर अच्छा लगता है। मुझे आजतक ऐसी स्थिति कभी दिखाई नहीं दी कि पन्द्रह साल शासन करने के बाद भी रमन सिंह की लोकप्रियता में कही गिरावट नहीं आयी। इसकी मुख्य वजह उनकी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं।

मनोज तिवारी ने बताया कि चाउर वाले बाबा की पीडीएस योजना की देश विदेश में धूम है। किसान भी खुश है और गरीब भी मस्त हैं। 17 सौ रूपए में धान खरीदकर लोगों को एक रूपए में देना किसी चमत्कार से कम नहीं है। मैं भी किसान और धान क्षेत्र का रहने वाला हूं। एक रूपए में चावल देना और लोगों का पेट भरना किसी चमत्कार से कम नहीं है। चौथी बार सरकार बनते ही महिलाओं को व्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। अब बच्चियों को ही नहीं बल्कि बच्चों में भी साइकिल का वितरण किया जाएगा।

सवाल जवाब के दौरान मनोज तिवारी काफी परेशान नजर आए। सोनिया गांधी छठ पूजा करती तो क्यों राहुल गांधी योग्य होते के सवाल पर मनोज तिवारी काफी असहज नजर आए। हर बार सवाल को टालते रहे। यद्पित उन्होेने अपने भाषण में कहा कि छठ पूजा से संतान योग्य और परिवार समृद्ध होता है। उन्हीं का आशीर्वाद है कि आज मैं दूरियों को नापने में सफल हुआ हूं। बावजूद इसके उन्होनें अन्त तक नहीं बताया कि राहुल गांधी पर छठ माता का आशीर्वाद क्यों नहीं मिला। क्या इसकी वजह छठ माता की कृपा नहीं होना है। लेकिन उन्होनें नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मेरे दिल्ली स्थित घर में कुछ लोग घेराव करने पहुंचे। उन्होने किसी के माता पिता पर दिए गए बयान पर पूछे गए सवाल को भी टाल दिया।

मनोज तिवारी ने कहा कि महंगाई में कमी आई है। जब पत्रकारों ने पूछा कि बताएं पेट्रोल या डीजल पहले से महंगा हुआ या सस्ता। सवाल के जवाब में मनोज तिवारी अपने ही बयान में फंसते नजर आए। उन्होने कहा कि पेट्रोल कितना भी महंगा या सस्ता हो..केन्द्र सरकार को मात्र 19 रूपए ही मिलते हैं। रसोई गैस की महंगाई पर भी मनोज तिवारी ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया।

गंंगा मैली कर रहे..कांग्रेस का जनता से उठा विश्वास

मनोज तिवारी ने कहा कि जनता का कांग्रेस से विश्वास उठ चुका है। अब कांग्रेसी गंगा जल लेकर कसम खा रहे हैं कि सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। अजब बात है कि कर्नाटक में उनकी सरकार किसानों को जेल भेज रही है। यहां चुल्लू में पानी लेकर गंगा की कसम खा रहे हैं। उन्होने राम तेरी गंगा मैली को गुनगुनाने के बाद कहा अब कांग्रेस गंगा को मैली कर रही है। जनता का विश्वास कांग्रेस खो चुकी है।

कांग्रेसी मानसिक दिवालिया हो चुके

सवाल के जवाब में मनोज तिवारी ने बताया कि कांग्रेसी मानसिक रूप से दिवालिए हो चुके हैं। उन्हें जनता के सुख दुख की नहीं बल्कि अपनी चिंंता है। मैने देखा है राहुल गांधी को पन्ने फाड़ते हुए। लेकिन इसका कोई फायदा जनता को नहीं मिला। ईश्वर से कामना करता हूं कि उन्हें सद्बुद्धि दे कि आने वाले समय में फर्जी सीडी ना बनाएं। जनता की सेवा करते रहें। भ्रष्टाचार और गाली गलौच भी नां करें।

कांग्रेसियों की साजिश

रायपुर एअरपोर्ट से उड़ान रोके जाने के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि ,इसमें कांग्रेस की साजिश है। यही कारण है कि दो घंटे तक चापर को रोका गया। बाद में हल्ला मचने पर कलेक्टर को जानकारी मिली। तब कहीं जाकर चापर को उडने दिया गया। इसमें कांग्रेसी कहां से आए…मामला तो चुनाव आयोग का है। सवाल के जवाब में मनोज ने कहा कि इसमें साजिश की बू आ रही है। हो ना हो इसके लिए कांंग्रेसी ही जिम्मेदार हैं।

आप गुंडा पार्टी

मनोज तिवारी ने बताया कि आप गुंडा पार्टी है। आजकल गुंडा पार्टी के लोग छत्तीसगढ़ में भी दिखाई दे रहे हैं। सवाल के जवाब में तिवारी ने बताया कि मुझे सिग्नेचर ब्रिज उद्घाटन के समय बुलाया गया था। बुलाकर मेरे साथ मारपीट हुई। पांच फिट ऊपर से धकेल दिया गया। मेरी जान लेने की कोशिश की गयी। सांसद होने के कारण मैं क्यों नहीं जा सकता । बावजूद मेरे साथ मारपीट होना किसी साजिश की तरफ इशारा करता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close