धरमलाल ने कहा..जनता का फैसला…अब नहीं दुहराएंगे पिछली गलती…चौथी बार बनेगी भाजपा की सरकार

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर–बिल्हा विधानसभा भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सिरगिट्टी, बन्नाक, बिल्हा, सरगांव समेत दर्जनों का गांव का भ्रमण किया। उन्होने मतदाताओं से संपर्क कर चौथी बार प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीताने का आशीर्वाद मांगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              भाजपा बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने कहा कि क्षेत्र में भाजपा की लहर है। जनता को जोगी कांग्रेस और कांग्रेस के बीच जुगलबंदी की जानकारी है। लेकिन वह झांसे में नहीं आने वाली है। जनसंपर्क के दौरान काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य आम मतदाता, कार्यकर्ता महिलाएं और युवाओं ने फैसला कर लिया है कि चौथी बार ड़ॉ. रमन सिंह को प्रदेश की कमान देना है।

            धरमलाल ने दावा किया है कि जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वोटिंग को लेकर जनता में भारी उत्साह है। जनता की शिकायत है कि पिछले पांच साल से क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। इसलिए इसबार धोखेवाजी करने वालों को सबक सिखाना है।

             भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि धरमलाल कौशिक का जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह फूल-मालाओं और आरती के साथ स्वागत किया गया। कई स्थानों में बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ धरमलाल का स्वागत किया गया। बिल्हा क्षेत्र में प्रचार के अंतिम दिन लोगों ने जनसम्पर्क के दौरान आश्वासन दिया है कि पिछली भूल को अब नहीं दुहराएंगे। वोट कर एक बार फिर धरमलाल कौशिक को विधानसभा भेजेंगे।

                       कार्यकर्ताओं के अनुसार सिरगिट्टी में रोड शो के दौरान धरमलाल ने पंजाबी गुरूद्वारा पहुचकर मत्था टेका। जीत का आशीर्वाद मांगा। छत्तीसगढ़ की 2.5 करोड़ जनता के सपनों को साकार करने का वरदान मांंगा।

close